{"_id":"65a54a5ab5194f4c7f0359ab","slug":"cm-mohan-yadav-mp-road-show-indore-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक होगा सीएम को रोड शो, पीएम मोदी भी इसी रूट पर निकले थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक होगा सीएम को रोड शो, पीएम मोदी भी इसी रूट पर निकले थे
Mon, 15 Jan 2024 08:38 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 15 Jan 2024 08:38 PM IST
सार
व्यवस्थाओं के लिए भाजपा के नेताओं और अधिकारियों ने सोमवार को दौरा किया। कई व्यापारिक और सामाजिक संगठन करेंगे मुख्यमंत्री का स्वागत।
विज्ञापन
राजवाड़ा में रोड शो के लिए चर्चा करते कलेक्टर और जनप्रतिनिधि।
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
17 जनवरी को इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रोड शो होगा। यह रोड शो पिछले माह प्रस्तावित था लेकिन किसी वजह से अंतिम समय में इसे निरस्त कर दिया गया था। अब भाजपा संगठन ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। रोड शो शाम 4.30 बजे बड़ा गणपति चौराहे से शुरू होगा जो कि राजबाड़ा पर अहिल्या माता की प्रतिमा को माल्यार्पण करने के साथ समाप्त होगा। इसी रूट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विधानसभा चुनाव के लिए रोड शो किया था।
रोड शो की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए कई भाजपा नेता सोमवार दोपहर पहुंचे। भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे ने बताया कि सीएम मोहन यादव का रोड शो इंदौर में 4.30 बजे से बड़ा गणपती से शुरू होगा। पुलिस प्रशासन ने भी रोड शो के मार्ग की व्यवस्था का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि बड़ा गणपति से राजबाड़ा तक के 1.4 किमी के इलाके में पुलिस सिंगल लेयर की बैरिकेडिंग करेगी।
एयरपोर्ट से सीधे रोड शो में पहुंचेंगे सीएम
मुख्यमंत्री मोहन यादव रोड शो में शामिल होने के लिए एयरपोर्ट से सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। वे दोपहर 4 बजे विशेष विमान से इंदौर एयरपोर्ट आएंगे और यहां से सीधे वह रोड शो में शामिल हो जाएंगे। रोड शो के मार्ग पर केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकारों की प्रमुख योजनाओं और उपलब्धियों की झलक पेश की जाएगी। इसके साथ राम मंदीर, काशी विश्वनाथ, महाकाल लोक, एकात्म धाम आदि धार्मिक स्थलों की झांकी भी जनता को आकर्षित करेगी। 300 से ज्यादा मंच लगाकर सीएम मोहन यादव का स्वागत किया जाएगा। इसमें व्यापारी, सामाजिक संगठन, शहर की प्रमुख संस्थाएं शामिल होंगी।