{"_id":"64cfa77cdf53076b2a08a437","slug":"christian-society-was-converting-hindus-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: एक कमरे में थे 80 लोग, बड़ी संख्या में मिली धर्मांतरण की सामग्री, मौके पर पुलिस और बजरंग दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: एक कमरे में थे 80 लोग, बड़ी संख्या में मिली धर्मांतरण की सामग्री, मौके पर पुलिस और बजरंग दल
Sun, 06 Aug 2023 07:30 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 06 Aug 2023 07:30 PM IST
सार
एक किराए के मकान में करीब 80 से अधिक लोग भगवान यीशु की प्रतिमा और किताबें लेकर प्रार्थना कर रहे थे तभी बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए
विज्ञापन
INDORE NEWS
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक मकान में इकट्ठा हुए ईसाई समाज के लोगों पर धर्मांतरण का आरोप लगाया है। मामला हीरा नगर थाना क्षेत्र के मंगल नगर का है।
रविवार को यहां पर एक किराए के मकान में करीब 80 से अधिक लोग भगवान यीशु की प्रतिमा और किताबें लेकर प्रार्थना कर रहे थे। उसी समय यहां बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंचे। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप था कि ईसाई समाज के लोग किराए के मकान में धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं। इसके बाद बजरंग दल ने पुलिस को बुलवा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
प्रभु यीशु की किताबें और पोस्टर मिले
पुलिस ने मकान मालिक से इस विषय में जानकारी मांगी है। यह भी पता किया जा रहा है कि मकान को किसने किराए से लिया था। मौके से भगवान यीशु की कई किताबें और कई पोस्टर भी मिले हैं। पुलिस का कहना है कि सभी के बयान और जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी कि यहां पर क्या हो रहा था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस मामले में पुलिस को जांच करने के लिए आवेदन भी दिया है।