MP: अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर बच्चों ने लिया योग व स्पर्श चिकित्सा का लाभ, कृष्णा गुरुजी की रही अनूठी पहल
MP: अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों को योगाभ्यास के माध्यम से उनकी शारीरिक सीमाओं पर विजय प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान कृष्णा गुरुजी की उपस्थिति रही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
3 दिसंबर 2024 को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर कृष्णा गुरुजी द्वारा युग पुरुष आश्रम धाम में विशेष ‘दिव्यांग योग’ सेशन का आयोजन किया गया। यह सेशन 45 मिनट का था, जिसने आश्रम के दिव्यांग बच्चों को योगाभ्यास के माध्यम से उनकी शारीरिक सीमाओं पर विजय प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।
कृष्णा गुरुजी ने कहा कि दिव्यांगता को संकलागता में बदला जा सकता है। अगर दिव्यांग योग को जीवन में शामिल कर ले। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भरता, अनुशासन और आरोग्यता का संदेश दिया गया।
इस दौरान ध्यान भजन ‘तुझ में नारायण मुझ में नारायण’ एवं ओम चैटिंग कराकर ध्यान कराया गया। ध्यान के दौरान कृष्णा गुरुजी ने अपनी डिवाइन एस्ट्रो हीलिंग स्पर्श चिकित्सा बच्चों को दी।
इस अवसर पर गुरुजी विशेष रूप से तैयार किए गए योग अभ्यासों के माध्यम से यह बताएंगे कि दिव्यांगता को कैसे जीवन की बाधा न मानते हुए, एक नए दृष्टिकोण से इसे शक्ति में बदला जा सकता है। आश्रम की अधीक्षक शुभदा होलकर ने कहा बच्चों के जीवन में इतनी जल्दी परिवर्तन दिव्यांग योग से होगा, इसकी कल्पना भी नहीं की थी।
