फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Chief Minister's gift arrived at the wedding of the youth injured in the Khargone riots, two lakh rupees were

Mp News: खरगोन दंगे मेें घायल युवक की बहन की शादी में पहुंचा मुख्यमंत्री का उपहार, दो लाख रुपये भिजवाए

Fri, 02 Dec 2022 07:28 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 02 Dec 2022 07:28 PM IST
सार

आठ महीने पहले खरगोन में हुए दंगे में घायल युवक शिवम से किया वादा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने निभाया। शिवम की बहन के विवाह में मुख्यमंत्री ने उपहार स्वरुप दो लाख रुपये भिजवाए। यह राशि लेकर कलेक्टर पहुंचे। 

विज्ञापन
Chief Minister's gift arrived at the wedding of the youth injured in the Khargone riots, two lakh rupees were
वधु को उपहार देते अफसर - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

खरगोन हादसे में शिवम सिर पर नुकीली वस्तु लगने से घायल हो गया था। तब मुख्यमंत्री ने उससे कई बार बात की थी। युवक को अपनी बहन की शादी की चिंता थी। उसका जिक्र भी उसने मुख्यमंत्री से किया था। तब मुख्यमंत्री ने कहा था कि शिवम चिंता मत करना। तुम्हारी बहन की शादी धूमधाम से होगी। शुक्रवार को जब विवाह का मौका आया तो मुख्यमंत्री ने अपने वादे के मुताबिक दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेजी।

विज्ञापन

धार कलेक्टर प्रियंक मिश्र ने विवाह में शामिल होकर राशि का चेक वधु को भेंट किया। आपको बता दें कि कृतिका का विवाह पिछली गर्मियों में होना था। तब खरगोन में दंगे हो गए थे। सप्ताहभर तक वहां कर्फ्यू भी लग गया था। कृृतिका का भाई शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया था। एक दंगाई द्वारा फेंके पत्थर से उसके सिर में चोट लगी थी।

विज्ञापन

 

कई दिनों तक इंदौर के अस्पताल में उसे भर्ती रहना पड़ा था। इस वजह से विवाह टाल दिया गया था। सभी को शिवम की चिंता थी। शिवम की हालत भी बेहद गंभीर थी। तब शासन के खर्चे पर पूरा उसका इलाज हुआ। वह स्वस्थ होकर घर लौटा। खरगोन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि खरगोन से भी एक अफसर को निसरपुर भेजा गया था। अब शिवम पूरी तरह ठीक हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed