फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Chief Minister Mohan Yadav said that the government will give an additional bonus of Rs 40 per quintal on the

मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- किसान गेहूं की सरकारी खरीदी पर 40 रुपये प्रति क्विटल का अतिरिक्त बोनस देगी

Fri, 06 Mar 2026 06:35 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 06 Mar 2026 06:35 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए इंदौर आए थे। विमानतल पर भाजपा नेता उनका स्वागत करने पहुंचे। सीएम ने यूपीएससी में चयनित प्रदेश की प्रतिभाओं को बधाई दी।
 

विज्ञापन
Chief Minister Mohan Yadav said that the government will give an additional bonus of Rs 40 per quintal on the
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार शाम एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर पहुंचे। इस दौरान देवी अहिल्या एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने होली और रंगपंचमी की प्रदेशवासियों को बधाई दी और कहा कि यह त्योहार हमारी सनातन संस्कृति का हिस्सा है। उन्होंने गेहूं के समर्थन मूल्य के साथ 40 रुपये अतिरिक्त बोनस देने की बात कही। उन्होंने यूपीएससी में चयनित प्रदेश की प्रतिभाओं की सराहना की।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल पर राज्य सरकार 40 रुपये प्रति क्विंटल का अतिरिक्त बोनस देगी। इस निर्णय के बाद अब प्रदेश के किसानों से 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीदी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने गेहूं उपार्जन पंजीयन की अंतिम तिथि को भी 7 मार्च से बढ़ाकर 10 मार्च तक करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य किसानों को दिन में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है ताकि उन्हें रात में सिंचाई के दौरान होने वाली समस्याओं से मुक्ति मिल सके।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणामों पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने भोपाल के ईशान भटनागर और धार के पक्षाल सेक्रेटरी को विशेष रूप से बधाई दी, जिन्होंने ऑल इंडिया टॉप-10 में जगह बनाकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने इसे मध्य प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा का शानदार प्रमाण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आगामी होली और रंगपंचमी के पर्वों का जिक्र करते हुए प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये त्योहार हमारी हजारों वर्ष पुरानी सनातन संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं, जो आपसी मेलजोल का संदेश देते हैं। विमानतल पर मुख्यमंत्री का मेयर पुष्य मित्र भार्गव,प्रदेश प्रवक्ता टीनू जैन ने स्वागत किया। लौटते समय वे अपने साथ मेयर पुष्य मित्र भार्गव को भी भोपाल ले गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed