Indore News: इंदौर में चमेली देवी स्कूल की बस पलटी, छह बच्चे हुए घायल, ग्रामीणों ने घायलों को बस से निकाला
तिल्लौर में एक्सीडेंट उस समय हुआ जब छुट्टी के बाद बच्चों को छोड़ने के लिए बस गांव में जा रही थी। बस की गति भी ज्यादा नहीं थी, लेकिन बस कैसे पलटी, इसकी स्पष्ट जानकारी पता नहीं चल पाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के चमेली देवी स्कूल की बस सब तिल्लौर के पास पलट गई। जब हादसा हुआ तब बस में 25 से ज्यादा बच्चे सवार थे। जिसमें से छह बच्चे घायल हुए है। बस के हादसे की खबर मिलने के बाद बदहवास परिजन अस्पताल पहुंचे।घायल बच्चे खतरे से बाहर है। हादसे में बस चालक को भी चोट आई है।
खुडैल थाना क्षेत्र के तिल्लौर में एक्सीडेंट उस समय हुआ जब छुट्टी के बाद बच्चों को छोड़ने के लिए बस गांव में जा रही थी। बस की गति भी ज्यादा नहीं थी, लेकिन बस कैसे पलटी, इसकी स्पष्ट जानकारी पता नहीं चल पाई, हालांकि गांव में सड़क का कुछ हिस्सा खराब है। बस पलटने के बाद भीतर बैठे छात्र मदद के लिए चिल्लाने लगे। यह देख ग्रामीणों ने बस से छात्रों को निकालना शुरू किया। जिन बच्चों को गंभीर चोटें आई। उन्हें अस्पताल भेज दिया गया।
पहले भी हो चुके है हादसे
शहर में बायपास पर 20 से ज्याद स्कूल है और ज्यादातर स्कूली बसें बायपास से ही शहर की तरफ आती है। पांच साल पहले दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस बायपास पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। उसमें चार बच्चों की मौत हो गई थी, पांच से ज्यादा बच्चों को गंभीर चोटें आई थी। उस बस हादसे के बाद प्रशासन ने कई नियम बनाए, लेकिन उन पर अमल नहीं होता है।
