Indore News: धर्मस्थल पर पेट्रोल बम फेंकने का मामला, छह आरोपी गिरफ्तार
शहर के मुकेरीपूरा और डीआरपी लाइन के धार्मिक स्थल पर कुछ बदमाशों ने बोतल में पेेट्रोल भर कर फेंका था। इस घटना से आहत समाज के लोगों में नाराजगी है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मामले में शिकायत दर्ज की है। शाम को पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विस्तार
इंदौर में पिछली दो दिनों से शहर के धर्मस्थलों पर असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाने की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर की और छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उधर घटना के विरोध में सोमवार सुबह समाजजनों का प्रतिनिधिमंडल शहर काजी के साथ पुलिस आयुक्त से मिला थाा।
शहर के मुकेरीपूरा और डीआरपी लाइन के धार्मिक स्थल पर कुछ बदमाशों ने बोतल में पेेट्रोल भर कर फेंका था। इस घटना से आहत समाज के लोगों में नाराजगी है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मामले में शिकायत दर्ज की है और बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को खोज लिया। घटन को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी लक्की पिता राकेश है।आरोपियों में खुशी नामक युवती भी शामिल है। पुलिस ने उसे भी हिरासत मेें ले लिया।
सुबह शहर काजी सहित कई जिम्मेदार लोगों ने पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर ज्ञापन सौपा था और कहा कि शहर का सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है इसके पीछे कोई साजिश हो सकती है। इस तरह की घटना पर रोक लगाने की जरुरत है। इस मामले में कमिश्नर ने कहा था किजल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। शाम को आरोपी गिरफ्तार हो गए।
कैमरे में कैैद हो गए आरोपी
एक धार्मिक स्थल के सामने सीसीटीवी कैमरा लगा था। जिसकी रिकार्डिंग में दो युवक और एक युवती साफ नजर आ रहे थेे। वे दोपहिया वाहन पर सवार होकर आए थे और बोतल से भरे पेट्रोल को आग लगाकर धर्मस्थल की तरफ फेंका। पुलिस नेे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की और पहलेे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद पांच अन्य आरोपी भी गिरफ्तार हो गए।
