फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   car stunt police searching indore case

Indore News: कार की छत पर लेटकर पहुंचे बीच बाजार, स्टंट करने वाले को तलाश रही पुलिस

Sat, 02 Sep 2023 03:05 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 02 Sep 2023 03:05 PM IST
सार

ट्रैफिक जाम से परेशान इंदौर में लोग यातायात नियमों का मखौल उड़ाने से भी बाज नहीं आ रहे, पुलिस की सख्ती भी बेअसर दिख रही है। 
 

विज्ञापन
car stunt police searching indore case
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

ट्रैफिक जाम से परेशान इंदौर में वाहन चलाने के दौरान लापरवाही के मामले भी बहुत सामने आते हैं। शनिवार को एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दिख रहा है कि एक युवक कार की छत पर लेटा हुआ है और कार चालक ट्रैफिक के बीच में से गाड़ी चलाता जा रहा है। वीडियो इंदौर के बायपास क्षेत्र का है। एक एक्सयूवी कार की छत पर युवक लेटा हुआ दिख रहा है। कार का नंबर एमपी 09 डब्ल्यूएल 2714 है। पुलिस इसे स्टंट मान रही है। स्टंट कर रहे युवक का वीडियो कार के पीछे चल रहे अन्य वाहन चालक ने बनाया है। वीडियो सामने आते ही पुलिस जांच में जुट गई है। कार अमृत पैलेस इंदौर के राहुल विश्वकर्मा के नाम पर रजिस्टर्ड है। अभी पुलिस को कार के ऊपर लेटे हुए युवक की जानकारी नहीं मिल पाई है। यह वीडियो तब सामने आया है जब इन दिनों शहर में ट्रैफिक पुलिस के द्वारा सख्ती के साथ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


सख्त कार्रवाई की जाएगी
ट्रैफिक डीसीपी मनीष अग्रवाल ने कहा है कि कार के नंबर के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार अमृत पैलेस निवासी राहुल विश्वकर्मा के नाम पर रजिस्टर्ड है। यातायात नियमों का मखौल उड़ाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed