Indore news: कचरा गाड़ी में लगी भीषण आग, कूदकर बचाई ड्राइवर ने जान
लोगों ने गाड़ी में लगी आग बुझाने की कोशिश की लेकिन वह तुरंत फैल गई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के फूटी कोठी चौराहे पर गुरुवार दोपहर कचरा गाड़ी में भीषण आग लग गई। सड़क चलते लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी भीषण थी कि वह तुरंत ही फैल गई। आग के चलते एक तरफ का ट्रैफिक बंद कर दिया गया। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। मामला हवा बंगला के जोन नंबर 14 की कचरा गाड़ी का है।
पहले आसपास के लोगों ने भी गाड़ी पर पानी डाला लेकिन आग नहीं बुझी । बाद में फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू किया। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। ट्रैफिक बाद में पुन: चालू करवा दिया गया।
ड्राइवर आकाश अग्रवाल ने बताया वह गाड़ी में डीजल डलवा कर लौट रहा था। इस दौरान डीजल टैंक के निचले हिस्से में आग लग गई। पीछे आ रहे एक अन्य वाहन चालक ने उसे आग के बारे में जानकारी दी। इसके बाद वह गाड़ी साइड में खड़ी कर कूद गया। कुछ देर बाद पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई।
