फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Board of Authority approves convention center, 300 crores will be spent

Indore News: कन्वेंशन सेंटर को प्राधिकरण बोर्ड की मंजूरी, 300 करोड़ होंगे खर्च

Mon, 06 Feb 2023 07:01 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 06 Feb 2023 07:01 PM IST
सार

कन्वेंशन सेंटर के निर्माण में 300 करोड़ रुपये का खर्च लगेगा। पहले चरण में दस हेक्टर जमीन पर ही सेंटर आकार लेगा, लेकिन शेष सात हेक्टयर जमीन भविष्य की प्लानिंग  के लिए रखी जाएगी। तीन माह में प्रोजेक्ट की डिजाइन के लिए कंसलटेंट नियुक्त करेंगे।

विज्ञापन
Board of Authority approves convention center, 300 crores will be spent
सुपर कारिडोर पर बनेगा नया कन्वेंशन सेंटर। - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर मेें दस हजार की क्षमता का कन्वेंशन सेंटर के निर्माण को इंदौर विकास प्राधिकरण ने मंजूरी दी है। सोमवार को हुई बैैठक में बोर्ड ने सेंटर की जमीन का आकार भी बढ़ाया है। अब सेंटर दस के बजाए सत्रह हेक्टेयर में बनेगा, लेकिन इसमें वन विभाग की जमीन भी आ रही है। प्राधिकरण वन विभाग को जमीन के बदले दूसरी जगह जमीन देगा।

विज्ञापन


सोमवार को बोर्ड बैठक मेें इस प्रोजेक्ट पर विस्तार से चर्चा हुई। प्राधिकरण अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने बताया कि अगले दो से तीन माह में प्रोजेक्ट की डिजाइन के लिए हम कंसलटेंट नियुक्त करेंगे। कन्वेंशन सेंटर के निर्माण में 300 करोड़ रुपये का खर्च लगेगा। पहले चरण में दस हेक्टर जमीन पर ही सेंटर आकार लेगा, लेकिन शेष सात हेक्टयर जमीन भविष्य की प्लानिंग के लिए रखी जाएगी।
विज्ञापन


आपको बता देें कि ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित प्रवासी सम्मेलन आयोजित किया गया था। हॉल में दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन भीड़ ज्यादा हो गई। कई प्रवासी भारतीयों को हॉल में प्रवेश नहीं मिल पाया था। तब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रवेश से वंचित मेहमानों से माफी मांगी थी। उसके बाद ही दस हजार की क्षमता का कन्वेंशन सेंटर बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने कहा था। पहले भी प्राधिकरण ने विजय नगर बस डिपो की जमीन पर कन्वेंशन सेंटर बनाने की योजना बनाई थी, लेकिन उस पर काम शुरू नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

800 से ज्यादा फ्लैट फ्री होल्ड

बांगड़दा क्षेत्र मेें बने प्राधिकरण के 800 से ज्यादा फ्लैट बिक नहीं पा रहे है। उनकी कीमतें भी दो साल पहले कम की गई थी, लेकिन लोगों ने रुचि नहीं ली। अब बोर्ड ने फैसला लिया है कि फ्लैैटों को फ्री होल्ड किया जाएगा ताकि वे बिक सके। प्राधिकरण अपने तीन अपार्टमेंट में बचे 88 फ्लैट भी बेचेेगा। इसके लिए बोर्ड एक मार्केटिंग एजेंसी भी नियुक्त करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed