फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   BJP's state election in-charge Yadav came to Indore, ate cashew barfi at 56 shops

Indore: भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी यादव इंदौर आए, 56 दुकान पर खाई काजू बर्फी

Sun, 09 Jul 2023 12:28 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 09 Jul 2023 12:28 PM IST
सार

सुबह 9 बजे प्रदेश भाजपा प्रभारी यादव कन्वेंशन सेंटर पहुंचे। जी-20 की इंदौर में होने वाली  समिट की समीक्षा की। अफसरों ने बताया कि मेहमानों का स्वागत पारंपरिक अंदाज में होगा और उन्हें शहर केे पुरात्तव महत्व के भवनों को दिखाने भी ले जाया जाएगा। 

विज्ञापन
BJP's state election in-charge Yadav came to Indore, ate cashew barfi at 56 shops
56 दुुकान पहुंचे भूपेंद्र यादव - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

हाल ही में इंदौर के प्रदेश चुनाव प्रभारी बनाए गए केंद्रीय मंत्री भूपेेंद्र यादव इंदौर पहुंचे। वे सुबह जी-20 की तैयारियों को लेकर बुलाई गई बैैठक में शामिल हुए। इसके अलावा वे 56 दुकान पर भी नाश्ता करने पहुंचे। यादव शनिवार रात को इंदौर पहुंचे थे। विमानतल पर उनका स्वागत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने किया। एयरपोर्ट से वे होटल के रवाना हो गए।

विज्ञापन

सुबह 9 बजे वे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पहुंचे। जी-20 की इंदौर में होने वाली तीन दिवसीय समिट की समीक्षा की। अफसरों ने बताया कि मेहमानों का स्वागत पारंपरिक अंदाज में होगा और उन्हें शहर केे पुरात्तव महत्व के भवनों को दिखाने भी ले जाया जाएगा।

विज्ञापन


इसके बाद वे नाश्ता करने 56 दुकान गए। यहां उन्होंने काजू बर्फी खाई और शिकंजी पी। कलेक्टर इलैया राजा टी और निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने उन्हें इंदौर की सफाई व्यवस्था की जानकारी दी। दोपहर 12 बजे आईआईएम इंदौर में छात्र छात्राओं के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद वे भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे जहां उनका स्वागत किया जाएगा। यहां वे कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। श्री यादव शाम 5.15 बजे इंदौर से दिल्ली रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed