फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   BJP General Secretary Kailash Vijayvargiya said – BJP is in danger from BJP this time

Mp News: भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बोले- बीजेपी को इस बार बीजेपी से खतरा

Tue, 20 Dec 2022 12:14 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 20 Dec 2022 12:14 PM IST
सार

मध्य प्रदेश मेें भाजपा को वे नेता भी चिंता में डाल रहे है जो टिकट के दावेदार है। हर विधानसभा क्षेत्र में चार से अधिक दावेदार है। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने तो एक बैैठक मेें कहा कि भाजपा को इस बार भाजपा से खतरा है।

विज्ञापन
BJP General Secretary Kailash Vijayvargiya said – BJP is in danger from BJP this time
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

मध्य प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है।भाजपा ने प्रदेश में 200 से ज्यादा विधानसभा सीटों का लक्ष्य रखा हैै। अलग-अलग शहरों में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी बैठक ले रहे है। हाल ही में कटनी में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा को भाजपा से ही खतरा है। इस चुनाव में हमारे पास ज्यादा दावेदार है। हर विधानसभा क्षेत्र में चार-पांच दावेदार टिकट मांग सकते है। हमें यह कोशिश करना है कि चुनाव के समय भीतरघात का खतरा न रहे। बहुत सोच-विचार कर आगे बढ़ना है।

विज्ञापन

बैठक मेें भारतीय जनता पाटी के प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव ने कहा कि किसी को टिकट के लिए भटकने की आवश्यकता नहीं है, इस बार पार्टी खुद ही उम्मीदवार तलाश लेगी, आप लोग सिर्फ मैदान में काम करो। प्रदेश सरकार की उपलिब्धयों को घर-घर तक पहुंचाअेां उन्होंने पदाधिकारियों से यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर एक लाख फॉलोअर होने ही चाहिए, जो फॉलोअर नहीं बना सकता, वह वोट कैसे पा सकते है। इसलिए भोपाल-दिल्ली या बड़े नेताअेां के चक्कर लगाने के बजाए जनता के बीच काम करो। पार्टी खुद सही उम्मीदवार ढूंढ लेगी।

विज्ञापन

गुजरात फार्मूले पर टिकट

भाजपा इस बार मध्य प्रदेश के चुनाव में गुजरात फार्मूले पर टिकट दे सकती है। गुजरात में कई विधायकों और मंत्रियों के टिकट काटे गए है। वहां नए चेहरों को मौका दिया गया है। भाजपा मध्य प्रदेश में भी गुजरात की रणनीति  अपना सकती है। कई विधायक चार-पांच बार से लगातार पार्टी के टिकट पर चुनाव जीत रहे है। इस पर वे भी चितिंत है। उधर पिछले विधानसभा चुनाव में जो उम्मीदवार हारे है। पार्टी उन्हें भी इस बार टिकट देने से पहले सोचेगी। जिस विधानसभा क्षेत्र में हार और जीत का अंतर काफी ज्यादा था। वहां पार्टी नए चेहरों को मौका देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed