फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Bitter talk of Kailash Vijayvargiya, said - stop massaging officers

Indore: 'अधिकारियों की मालिश करना बंद करो', जानिए क्यों कही कैलाश विजयवर्गीय ने ये बात

Thu, 06 Oct 2022 11:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 06 Oct 2022 11:17 PM IST
सार

इंदौर में स्वच्छता कर्मियों के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कैलाश विजयवर्गीय थोड़े खफा नजर आए। उन्होंने कहा कि मैं कड़वी बात बोल रहा हूं, पर जरूरी भी है क्योंकि मेरे अलावा किसी में ताकत भी नहीं है ऐसी बात करने की। 

विज्ञापन
Bitter talk of Kailash Vijayvargiya, said - stop massaging officers
कैलाश विजयवर्गीय ने स्वच्छता में नंबर आने पर जनता को श्रेय देने की बात कही है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के महासचिव और इंदौर के वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय अपने बयानों से अक्सर चर्चा में रहते हैं। अब फिर उन्होंने ऐसी बात कही है, जो चर्चा का केंद्र बनी हुई है। उन्होंने इंदौर के स्वच्छता में नंबर वन बनने का श्रेय अधिकारियों को देने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अधिकारियों की मालिश करना बंद कीजिए। 
विज्ञापन


बता दें इंदौर के लगातार छठी बार नंबर वन आने पर मीडिया में अधिकारियों की तारीफ की गई थी। इसी पर कैलाश विजयवर्गीय खफा थे। विजयवर्गीय इंदौर में स्वच्छता कर्मियों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि मेरी बातें कड़वी हैं, आप लोगों को गलत लग सकती हैं। पर कड़वी बातें कहते रहना चाहिए। यदि कोई मुझसे पूछे कि इंदौर शहर की सफाई के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार और जवाबदार कौन है तो मैं कहूंगा कि सबसे पहला नंबर शहर के सफाई कर्मियों का है। 
विज्ञापन


कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि दूसरा नंबर जाता है इंदौर की जनता को। क्योंकि इंदौर की जनता अनुशासित है। संस्कारवान जनता है। हमारी पहली वाली पीढ़ी ने संस्कार डाले हैं। यदि इंदौर की जनता को श्रेय नहीं दोगे, सिर्फ अधिकारियों को श्रेय दोगे तो ये गलत है। मुझे मालूम है कि मैं बहुत कड़वी बात बोल रहा हूं। बहुत जरूरी भी है बोलना, क्योंकि मेरे अलावा किसी में ताकत भी नहीं है कि बोल ले ये बात। ज्यादा अधिकारियों की मालिश मत किया कीजिए। इस इंदौर को नंबर वन बनाया है तो जनता ने बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैलाश ने कहा कि आप सब श्रेय अधिकारियों को दे रहे हो. अगर अधिकारियों में ही दम होता तो यहां के कलेक्टर उज्जैन गए थे। उज्जैन को फर्स्ट बना पाए क्या। अभी वर्तमान में जो उज्जैन कलेक्टर हैं, वे इंदौर नगर निगम कमीश्नर थे जिनको अमिताभ बच्चन ने सम्मानित किया था। वे उज्जैन को नंबर वन बना पाए क्या। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed