{"_id":"6438060032f77aab260f8c63","slug":"big-event-in-mhow-on-ambedkar-jayanti-more-than-50-thousand-people-will-gather-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: आंबेडकर जयंती पर महू में बड़ा आयोजन, 50 हजार से ज्यादा लोग आएंगे बाबा साहब को श्रद्धांजलि देने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: आंबेडकर जयंती पर महू में बड़ा आयोजन, 50 हजार से ज्यादा लोग आएंगे बाबा साहब को श्रद्धांजलि देने
Thu, 13 Apr 2023 07:16 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Thu, 13 Apr 2023 07:16 PM IST
सार
बाबा साहब आंबेडकर की जयंती पर उनकी जन्मस्थली महू में विशेष कार्यक्रम होंगे। 14 अप्रैल को महू के स्वर्ग मंदिर ग्राउंड में भोजनशाला बनाई गई है। आंबेडकर स्मारक के सामने बड़ा डोम भी बनाया है। जयंती को देखते हुए प्रशासन ने महू की ट्रैफिक व्यवस्था भी बदली गई है।
विज्ञापन
बाबा साहेब आंबेडकर की जन्मस्थली।
- फोटो : amar ujala digital
विस्तार
बाबा साहेब आंबेडकर की जन्मस्थली महू में शुक्रवार को उनकी जयंती पर 50 हजार लोगों के आने की उम्मीद है। उनके लिए सरकार ने भोजन की व्यवस्था भी की है। बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यपाल मंगू भाई पटेल, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत कई नेता भी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महू में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद महेश्वर के लिए रवाना होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ सुबह दस बजे महू पहुंचेंगे। यहां के कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वे आष्टा के लिए रवाना हो जाएंगे। महू के स्वर्ग मंदिर ग्राउंड में भोजनशाला बनाई गई है। आंबेडकर स्मारक के सामने बड़ा डोम भी बनाया गया है। जयंती को देखते हुए प्रशासन ने महू की ट्रैफिक व्यवस्था भी बदली है। किशनगंज नाके से धार नाका जाने वाली सड़क पर बैरिकेटिंग की गई है। इस कारण धार नाका और पीथमपुर जाने वाले लोगों को किशनगंज रेलवे ब्रिज से होते हुए ड्रीमलैंड चौराहा से गुजरना होगा। प्रशासन ने महू में विभिन्न स्थानों पर बाहर से आए लोगों के ठहरने की व्यवस्था भी कराई है।
विज्ञापन
