{"_id":"6301ebbc165b254dba02a3ce","slug":"bhopal-indore-clean-city-indore-will-remain-number-one-in-cleanliness","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Indore Clean City: सफाईकर्मियों को छुट्टी देकर इंदौरियों ने शहर को चमकाया, स्वच्छता में इंदौर रहेगा नंबर वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore Clean City: सफाईकर्मियों को छुट्टी देकर इंदौरियों ने शहर को चमकाया, स्वच्छता में इंदौर रहेगा नंबर वन
Sun, 21 Aug 2022 01:55 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 21 Aug 2022 01:55 PM IST
सार
वाल्मीकि समाज के आराध्य गोगा देव के प्रकट उत्सव गोगा नवमी पर रविवार को इंदौर नगर निगम के साढ़े सात हजार सफाईकर्मी छुट्टी पर हैं। इसके चलते इंदौर को साफ करने पूरे शहर में नागरिक और जनप्रतिनिधि झाड़ू लेकर सड़क पर उतर गए। कुछ ही घंटों में पूरा शहर चकाचक हो गया।
विज्ञापन
सफाई करते हुए शहरवासी
- फोटो : Social Media
विस्तार
मध्यप्रदेश में इंदौर, स्वच्छता में रहेगा नंबर वन...इस बात को अमलीजामा पहनाने के लिए सफाईकर्मी ही नहीं, बल्कि शहर का हर नागरिक हमेशा जुटा रहता है। ऐसा ही नजारा रविवार सुबह शहर में देखने को मिला।
विज्ञापन
बता दें, सुबह महापौर पुष्यमित्र भार्गव, मंत्री तुलसी सिलावट और विधायक आकाश विजयवर्गीय ने राजवाड़ा क्षेत्र में सफाई कर इस अभियान की शुरुआत की। इसके बाद शहर के अलग-अलग हिस्सों में रहवासियों और जनप्रतिनिधयों ने सफाई अभियान चलाया। पाटनीपुरा क्षेत्र में विधायक रमेश मेंदोला और नगर निगम के सभापति मुन्नालाल यादव ने भी सफाई में सहभागिता निभाई। शहर के हर वार्ड में पार्षदों ने भी सफाई की।
विज्ञापन
बता दें, इंदौर शहर में गोगा नवमी के अगले दिन सफाई मित्रों के अवकाश होने पर आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा सड़कों पर सफाई करने की परंपरा चार साल से चल रही है। इस साल सफाई कार्य का यह पांचवा साल है। वर्तमान कलेक्टर चार साल पूर्व जब निगम आयुक्त के पद पर थे, तब उन्होंने इस परंपरा को शुरू करवाया था।
विज्ञापन
Trending Videos
सफाई करते हुए शहरवासी
- फोटो : Social Media
वाल्मीकि समाज के आराध्य हैं वीर गोगादेव
भाद्रपद माह में कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को वाल्मीकि समाज गोगा नवमी पर्व मनाता है। इस दिन गोगादेव का पूजन होता है। इन्हें सांपों का देवता माना जाता है। इन्हें गुरु गोरखनाथ का प्रमुख शिष्य बताया जाता है। इस अवसर पर शहर के विभिन्न वाल्मीकि क्षेत्रों से करीब वीर गोगादेव के छड़ी निशान लेकर 60 से अधिक चल समारोह निकलकर राजबाड़ा पहुंचते हैं। इसके बाद गोगादेव मंदिर पर पहुंचकर आरती पूजन किया जाता है।
