फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Bhanwar Singh said - I will not leave BJP, I will remove the evil of the organization by exposing the truth

Indore News:भंवर सिंह बोले- मैं भाजपा छोड़कर नहीं जाऊंगा, सचाई उजाकर कर संगठन की बुराई दूर करुंगा

Sat, 06 May 2023 11:49 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 06 May 2023 11:49 AM IST
सार

शेखावत ने कहा कि वे अपनी बात भाजपा के वरिष्ठ नेताअेां के बीच भी रखेंगे। तीन दिन पहले भोपाल में शेखावत को बुलाया गया था, लेकिन फिर  मुलाकात टल गई। शुक्रवार को उन्होंने सिंधिया समर्थक मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। 

विज्ञापन
Bhanwar Singh said - I will not leave BJP, I will remove the evil of the organization by exposing the truth
भंवर सिंह शेखावत - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

भाजपा के पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत के स्वर इन दिनों मुखर है। वे लगातार पार्टी के बडे नेताअेां के खिलाफ मोर्चा खोल रहे है। इस बीच उनके भी कांग्रेस में जाने की सुगबुगाहट चल पड़ी, लेकिन शेखावत ने कहा कि वे भाजपा छोड़कर नहीं जाएंगे। सचाई उजागर कर वे संगठन में फैली बुराईयों को दूर करना चाहते है। यदि संगठन के नेता नहीं सुनेंगे तो फिर देखा जाएंगा। कांग्रेस से तो पहले भी आफर आ चुका है, लेकिन मैं भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता हुं।

विज्ञापन

शेखावत ने कहा कि वे अपनी बात भाजपा के वरिष्ठ नेताअेां के बीच भी रखना चाहते है। तीन दिन पहले भोपाल में शेखावत को बुलाया गया था, लेकिन फिर मुख्यमंत्री और संगठन के नेताअेां से उनकी मुलाकात टल गई। शुक्रवार को उन्होंने सिंधिया समर्थक मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इसके बाद मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने पलटवार करते हुए कहा था कि शेखावत अस्वस्थ होने के कारण संयम खो चुके है और  बेवजह आरोप लगा रहे है।

विज्ञापन

शेखावत होटलकांड उठाने की तैयारी में

दत्तीगांव के ट्वीट के बाद भंवर सिंह शेखावत ने बदनावर होटल कांड के जरिए दत्तीगांव को घेरने की तैयारी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस युवती ने मंत्री दत्तीगांव को रैपिस्ट बताया था, वह लापता है। उसके परिजन उसे खोज रहे है। होटल को भी मंत्री के दबाव में बेवहज तोड़ा गया। पुलिस ने पीडि़तों की शिकायत भी नहीं ली।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed