फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Bagheli feature film Budhiya will hit the theaters on December 2

Regional Cinema: बड़े पर्दे पर धूम मचाने को तैयार पहली बघेली फिल्म 'बुधिया', 2 दिसंबर को लगेगी सिनेमाघरों में

Wed, 30 Nov 2022 07:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 30 Nov 2022 07:49 PM IST
सार

'बुधिया' नाम की इस रीजनल फिल्म के मकसद बघेली भाषा और शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' जैसे विचार को फैलाना है। इस फिल्म के कलाकार उत्साहित हैं।

विज्ञापन
Bagheli feature film Budhiya will hit the theaters on December 2
बघेली फिल्म 'बुधिया' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विंध्य क्षेत्र की लोकप्रिय बोली बघेली में बनी पहली फिल्म 'बुधिया' को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे फिल्म निर्देशक शैलू दत्त ने बताया, अविनाश फिल्म के बैनर तले बनी बुधिया फिल्म रिलीज होने बाद रीवा और सतना जिले के सिनेमाघरों में हाउसफुल रही हैं।

विज्ञापन


बता दें कि फिल्म में बुधिया का किरदार कॉमेडियन अविनाश तिवारी निभाए हैं। फीचर फिल्म बुधिया 2 दिसंबर को एक साथ सिंगरौली, सीधी, शहडोल, कोतमा, इंदौर, भोपाल, कटनी और जबलपुर जिलों के सिनेमाघरों में लगेगी। फिल्म पूरी तरह बघेली बोली में है, जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को भी प्रमोट किया गया है। साथ ही दत्त ने जिलेवासियों से फिल्म देखने की अपील की है।
विज्ञापन


इस दौरान कलाकार बिरजू भाई, ध्रुव सिंह निदेशक आर्या पब्लिक स्कूल, रचनाकार अमित कुमार स्वतंत्र, संजय मिश्रा निदेशक सेंट्रल अकादमी स्कूल, गोपाल निगम निदेशक विवेक पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल, विनय द्विवेदी, रवि तिवारी और अजय सिंह निदेशक ज्ञानोदय हायर सेकेण्डरी स्कूल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन स्टेप में इन शहरों में रिलीज होगी फिल्म...
फिल्म के मुख्य कलाकारों में अविनाश तिवारी के अलावा अन्नपूर्णा द्विवेदी, शैलेंद्र दत्त, नवीन तिवारी शामिल हैं। फिल्म की कहानी अविनाश ने ही लिखी है, अविनाश ने बताया आर्थिक समस्या की वजह से फिल्म को एक साथ सभी जिलों के थिएटर में रिलीज नहीं कर सकते। यही कारण है कि यह फिल्म तीन स्टेप में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को दर्शक इंदौर, भोपाल, जबलपुर, मुंबई और छत्तीसगढ़ के थिएटरों में देख सकेंगे।


बघेली वीडियो हिट हुए, तो आया फिल्म का आइडिया...
अविनाश लंबे समय से बघेली बोली में वीडियो बना रहे हैं। हास्य कलाकार और मूल रूप से यूट्यूबर के रूप में अविनाश ने एक्टिंग में अपने करियर की शुरूआत की। यूट्यूब पर बघेली में बने अविनाश के वीडियोज को जब काफी सराहना मिली तो पहली बघेली फिल्म को पर्दे पर रिलीज करने का हौसला मिला। फिल्म के कलाकारों का कहना है कि यदि फिल्म को अच्छा रिस्पॉस नहीं मिला तो आने वाले समय में बघेली में फिल्में बनाने का रिस्क कोई कलाकार कैसे ले सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed