{"_id":"66323c264cf344f4cb0652f4","slug":"bageshwar-dham-dhirendra-krishna-shastri-indore-news-divya-darbar-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar Dham: कल इंदौर में बागेश्वर धाम का दिव्य दरबार, कथा से महिलाओं की चेन और मंगलसूत्र चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar Dham: कल इंदौर में बागेश्वर धाम का दिव्य दरबार, कथा से महिलाओं की चेन और मंगलसूत्र चोरी
Wed, 01 May 2024 06:27 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 01 May 2024 06:27 PM IST
सार
Dhirendra Krishna Shastri Divya Darbar: एडिशनल डीसीपी ने बागेश्वर धाम में क्राइम ब्रांच की टीम को एक्टिव किया। पुलिस ने एक इस मामले में एक संदेही महिला को रंगेहाथ पकड़ा है।
विज्ञापन
बागेश्वर धाम धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
इंदौर के हीरानगर में चल रही धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम की कथा में रोज हजारों लोग आ रहे हैं। कल गुरुवार को तो यहां पर दिव्य दरबार लगेगा जिसमें बाबा पर्ची निकालकर लोगों की परेशानियों के हल बताएंगे। कल यहां पर इंदौर और आसपास के जिलों के एक लाख से अधिक भक्तों के आने की उम्मीद है। यहां से रोज महिलाओं की चेन-मंगलसूत्र भी चोरी हो रहे हैं।
मंगलवार को पंडाल से महिलाओं और नाबालिगों की गैंग ने 8 महिलाओं को निशाना बनाया और उनकी सोने की चेन व मंगलसूत्र चुरा लिए। सभी महिलाओं ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का दावा है कि चेन चुराने वाली गैंग की एक महिला को पुलिस ने पकड़ लिया है।
भीड़ से हो रही चोरियां
क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बागेश्वर धाम में क्राइम ब्रांच की टीम को एक्टिव किया है। रात में क्षेत्रीय विधायक रमेश मेंदोला को जब इतनी वारदातों की जानकारी लगी तो वह नाराज हुए। उन्होंने पुलिस के वरिष्ठ अफसरों से बात की। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को यहां महिला चोर गैंग ने एक के बाद एक करीब आधा दर्जन से अधिक महिलाओं के मंगलसूत्र ओर चेन गायब कर दी। भीड़ में यहां आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
एक संदेही महिला पकड़ाई
क्राइम ब्रांच की टीम भी कथा स्थल के फुटेज निकाल रही है। बताया जाता है कि गैंग राजगढ़ ब्यावरा की है। हालांकि चोरी गई चेन और मंगलसूत्र चोरी की हीरानगर पुलिस ने एक ही एफआईआर दर्ज की है। बाकी मामले में महिलाओं से लिखित शिकायत ली गई है। पुलिस ने एक इस मामले में एक संदेही महिला को रंगेहाथ पकड़ा है। अफसर अभी आरोपी महिला से पूछताछ कर रहे हैं।