{"_id":"6307177b165b254dba02a5ed","slug":"attack-on-dabang-in-indore-threatened-the-driver-by-showing-a-knife-the-police-apologized-got-the-bus-clean","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: दबंगई पर वार! चाकू दिखाकर ड्राइवर को धमकाया, पुलिस ने माफी मंगवाई, बस की साफ-सफाई भी करवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: दबंगई पर वार! चाकू दिखाकर ड्राइवर को धमकाया, पुलिस ने माफी मंगवाई, बस की साफ-सफाई भी करवाई
Thu, 25 Aug 2022 12:02 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:02 PM IST
सार
इंदौर पुलिस ने एक सिटी बस के ड्राइवर को चाकू दिखाकर धमकाने वाले गुंडे को अच्छा सबक सिखाया। उससे न केवल ड्राइवर से माफी मंगवाई गई, बल्कि उससे बस की साफ-सफाई भी करवाई।
विज्ञापन
चाकू दिखाकर ड्राइवर को धमकाया, पुलिस ने माफी मंगवाई,
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुंडों से निपटने के गुर इंदौर पुलिस से बेहतर कोई नहीं सीखा सकता। एक सिटी बस ड्राइवर को चाकू से धमकाने वाले गुंडे को पुलिस ने ऐसा सबक सिखाया कि यह मिसाल बन गया है। गुंडे ने न केवल बस ड्राइवर और कंडक्टर से माफी मांगी, बल्कि सिटी बस की साफ-सफाई भी की। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों से कान पकड़वाए और जुलूस निकाला।
मामला चार दिन पुराना है। सिटी बस के ड्राइवर और कंडक्टर को दो बदमाश चाकू दिखाकर धमका रहे हैं, ऐसा वीडियो सामने आया था। एक बदमाश ने तो ड्राइवर के गले पर चाकू अड़ा दिया था। पुलिस ने वीडियो के आधार पर शिनाख्त की और बदमाशों को पकड़ा। पुलिस ने सिटी बस में गुंडागर्दी, रंगबाजी दिखाने की शिकायतें मिल रही थी। पुलिस ने मंगलवार रात को दोनों बदमाशों को पकड़ा। कान पकड़वाए और पैदल जुलूस निकलवाया। जिस बस में दोनों रंगबाजी दिखा रहे थे, उसी बस में उनसे साफ-सफाई करवाई गई। ड्राइवर के पैरों में गिरकर उन्होंने माफी भी मांगी।
खजराना पुलिस थाना के टीआई दिनेश वर्मा ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों का नाम अंकित और अतुल है। दोनों नशा करते हैं और किराये पर यात्री वाहन चलाते हैं। सवारी को लेकर अक्सर सिटी बस ड्राइवरों और कंडक्टरों को धमकाने की शिकायतें आ रही थी। कनाड़िया और तिलकनगर इलाके में भी उनके खिलाफ शिकायतें मिली थी। दोनों पर कई केस भी दर्ज हैं। पुलिस से बचने के लिए अंकित ने भागने की कोशिश की, तब वह मुंह के बल गिरा और हाथ में फ्रैक्चर हो गया। दोनों का जब जुलूस निकाला जा रहा था, तब उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगी। अपराध न करने की कसम भी खाई।