फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Another tourist spot being prepared in Indore,indore tourist places, mp turism

New Tourist spot:इंदौर में तैयार हो रहा एक और टूरिस्ट स्पॅाट, देवगुराडिया पहाड़ी पर बनेगा सिटी फारेस्ट

Mon, 14 Nov 2022 11:00 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 14 Nov 2022 11:00 AM IST
सार

शहर में घूमने के लिए एक और जगह तैयार हो रही है। केंद्र सरकार ने देवगुराडिया पहाड़ी को सिटी फारेस्ट के रुप में विकसित करने की मंजूरी दी है। पहले चरण में 58 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। 
 

विज्ञापन
Another tourist spot being prepared in Indore,indore tourist places, mp turism
नए टूरिस्ट स्पॅाट का नक्शा - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

शहर की एक और पहाड़ी को टूरिस्ट डेस्टिनेशन का आकार दिया जा रहा है। 100 एकड़ जमीन पर सिटी फारेस्ट, म्यूजिकल फव्वारे, आर्टिस्ट अड्डा, प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र सहित अन्य गतिविधियां शुरू की जाएगी। इसका भूमिपूजन सांसद शंकर लालवानी ने किया। दो साल पहले देवगुराडिया पहाड़ को सिटी फारेस्ट के रुप में विकसित करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को दिया था। पहले चरण में 58 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। भारत सरकार की नगर वन योजना के तहत इसे तैयार किया जाएगा। पहाड़ी पर चढ़ने के लिए सड़क, वाहनों की पार्किंग, ट्रेक, बच्चों के झूले, सेल्फी पाइंट भी बनाए जाएंगे। भूमिपूजन समारोह में मधु वर्मा, रीना मालवीय, रवि रावलिया सहित अन्य नेता मौजूद थे।

विज्ञापन

पहाड़ी के नीचे है प्राचीन मंदिर

देवगुराडिया पहाड़ी के नीचे प्राचीन शिव मंदिर है। जिसका जीर्णोद्धार देवी अहिल्या ने कराया था। यहां काफी लोग दर्शन के लिए आते है। शिवरात्रि के समय यहां मेला भी लगता है। देवगुराडिया के समीप नर्मदा शिप्रा संगम है। जिसे 10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार कराया गया था। यहां एक बार प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक भी हो चुकी है।

विज्ञापन

 

रालामंडल पहाड़ी ले चुकी है अभ्यारण का रुप

रालमंडल पहाड़ी को वन विभाग अभ्यारण के रुप में विकसित कर चुका है। यहां हिरण, चितल भी छोड़े गए है। सैकड़ों लोग यहां आते है। वन विभाग ने पहाड़ी पर जाने के लिए वाहन सुविधा भी शुरू की है। देवगुराडिया पहाड़ी भी सिटी फारेस्ट के रुप में विकसित होने के बाद आसपास तीन पर्यटन स्थल हो जाएंगे। वन विभाग उमरीखेड़ा में भी एक टूरिस्ट स्पॅाट तैयार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed