फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   amit shah kamalnath indore schedule time events

Indore: इंदौर में अमित शाह और कमलनाथ का दौरा कार्यक्रम, पूजापाठ से होगी दोनों के दिन की शुरुआत

Sat, 29 Jul 2023 06:59 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 29 Jul 2023 06:59 PM IST
सार

कल रविवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इंदौर में रहेंगे। दोनों कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
 

विज्ञापन
amit shah kamalnath indore schedule time events
अमित शाह और कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में कल रविवार को कई बड़े राजनीतिक आयोजन हैं। केंद्रीय मंत्री अमित शाह और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इंदौर में रहेंगे। दोनों कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अमित शाह ढाई बजे तक इंदौर आ जाएंगे और सीधे जानापाव में जाकर पूजा करेंगे। वे साढे तीन बजे तक यहां पर रहेंगे और फिर मां कनकेश्वरी देवी गरबा मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। वे चार बजे यहां पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। यहां से साढे पांच बजे वे होटल मेरियट के लिए निकल जाएंगे और बड़ी बैठक लेंगे। यहां से भोजन करके वे आठ बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन


कमलनाथ का कार्यक्रम भी रुद्राभिषेक पूजा के साथ शुरू होगा। वे 10 बजे इस पूजा में वीआईपी रोड पर शामिल होंगे। इसके बाद वे 11 बजे रेडिसन होटल में महिला कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। 12 से एक बजे तक नक्षत्र गार्डन में होने वाले आदिवासी युवा महापंचायत में भाग लेंगे और एक बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। 
विज्ञापन


केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह के दौरे का कार्यक्रम 30 जुलाई
13:40 बजे आगमन भोपाल एअरपोर्ट
14:20 बजे आगमन देवी अहिल्याबाई एअरपोर्ट इंदौर
14:40 बजे आगमन हेलिपैड जानापाव इंदौर सड़क मार्ग द्वारा
14:45 बजे आगमन जानापाव
14:45 बजे से 15:15 बजे तक भगवान परशुराम जन्मस्थली में दर्शन व पूजा
15:20 बजे आगमन हेलिपैड जानापाव
15:40 बजे आगमन देवी अहिल्याबाई एअरपोर्ट
15:50 बजे आगमन मां कनकेश्वरी देवी मंदिर मार्ग, ITI के पास सड़क मार्ग द्वारा
15:50 बजे से 17:20 बजे तक (बूथ सम्मेलन के लिए आरक्षित) 
17:25 बजे आगमन होटल मेरियट सड़क मार्ग द्वारा
17:25 बजे से 18:40 बजे तक होटल मेरियट में बैठक
18:40 बजे से 19:00 बजे तक आरक्षित समय होटल मेरियट में
19.00 बजे से 20.00 बजे तक रात्रि भोजन होटल मेरियट में
20.00 बजे प्रस्थान एयरपोर्ट के लिए 

कमलनाथ का इंदौर के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम 30 जुलाई
प्रातः 09.00 बजे भोपाल से इंदौर के लिए प्रस्थान 
प्रातः 09.45 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर आगमन
प्रातः 10.10 बजे "महारूद्राभिषेक" वीआईपी रोड आयोजन में आगमन
प्रातः 11.00 बजे से 11.50 बजे तक शहर महिला कांग्रेस कार्यक्रम "महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव की अहमियत" होटल रेडिसन में
दोपहर 12.00 से 01.00 बजे तक "आदिवासी युवा महापंचायत" कार्यक्रम नक्षत्र गार्डन, ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर के पास, विजय नगर
दोपहर 01.00 बजे एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed