फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   amit shah janapav bjp event shivraj singh kailash vijaywargiya ramesh mendola

Amit Shah: इंदौर पहुंचे अमित शाह, जानापाव में की भगवान परशुराम की पूजा, पवित्र जलकुंड के दर्शन किए

Sun, 30 Jul 2023 03:06 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 30 Jul 2023 03:06 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अमित शाह इंदौर में कई बड़े राजनीतिक आयोजनों में भाग लेंगे। दोपहर डेढ़ बजे इंदौर आने के बाद वे सीधे जानापाव पहुंचे हैं। 
 

विज्ञापन
amit shah janapav bjp event shivraj singh kailash vijaywargiya ramesh mendola
अमित शाह का स्वागत करते शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अमित शाह इंदौर में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए दोपहर डेढ़ बजे इंदौर पहुंचे। यहां से वे सीधे जानापाव के लिए रवाना हुए। वे सड़क मार्ग से जानापाव के लिए गए। यहां हेलिकाप्टर से वे पहाड़ी पर गए। अमित शाह ने भगवान परशुराम की जन्मस्थली तथा अनेक नदियों के उद्गम स्थली जानापाव पहुंचकर भगवान परशुराम के नवनिर्मित मंदिर में पूजन अर्चन किया। यहां पर उन्होंने पवित्र जलकुंड के दर्शन भी किए। 
विज्ञापन


देखी परशुराम लोक के विकास की योजना
यहां पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के अन्य नेताओं ने उन्हें जानापाव को प्रमुख तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने की योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव की पहाड़ी तक नर्मदा जल लाने तथा रोपवे लगाने के प्रयासों के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री चौहान ने शाह को बताया कि जानापाव में 10 करोड़ 32 लाख रुपए की लागत से परशुराम लोक का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह तीर्थस्थल सर्व सुविधाओं से युक्त बनाया जाएगा। इससे हर श्रद्धालु को इसका लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन


जनता के विकास की योजना और ऐसे पावन लोक एक साथ
यहां प्रदेश के नेताओं ने अमित शाह को बताया कि प्रदेश सरकार ने परशुराम लोक बनाए जाने की घोषणा पर अमल प्रारंभ कर दिया है। प्राचीन काल में भी शासक पनघट, मंदिर, धर्मशाला एवं सार्वजनिक प्रयोजन का निर्माण करते थे। मध्यप्रदेश की सरकार भी विकास के विभिन्न कार्यों के साथ-साथ विभिन्न धर्मस्थलों का विकास भी करा रही है। उन्होंने कहा की जनता के विकास और सुविधाओं के लिए योजना भी बने और ऐसे पावन लोक भी बनें। प्रदेश सरकार इसके लिए सचेष्ट होकर प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इतनी ऊंची पहाड़ी पर मां नर्मदा का जल लाना एक कठिन कार्य है, लेकिन विभिन्न चरणों में पंपिंग के द्वारा यहां नर्मदा का जल लाया जाएगा। इस मौके पर मध्यप्रदेश सरकार के कई बड़े नेता, महाराज, अन्य साधु-संत और जनप्रतिनिधिगण विशेष रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed