{"_id":"6437ead0253e263d1f0ffd68","slug":"akhilesh-yadav-on-atiq-ahmed-son-asad-encounter-in-up-umesh-pal-case-bjp-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव बोले- यूपी सरकार झूठे एनकाउंटर कर रही, जांच हो, भाजपा से संविधान खतरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव बोले- यूपी सरकार झूठे एनकाउंटर कर रही, जांच हो, भाजपा से संविधान खतरे में
Thu, 13 Apr 2023 05:13 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 13 Apr 2023 05:13 PM IST
सार
भाजपा इस तरह के कानून ला रही है जिससे देश में आम आदमी के अधिकार कम हो रहे हैं। यह बात उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को इंदौर पहुंचने के बाद हवाईअड्डे पर पत्रकारों से कही।
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश का लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। भारतीय जनता पार्टी इसे कमजोर कर रही है और आम आदमी के हाथ से धीरे धीरे करके सभी अधिकार छीन रही है। डा. भीमराव आंबेडकर ने संविधान में आम आदमी को जो ताकतें दी थी भाजपा उसे भी कमजोर कर रही है। वह इस तरह के कानून ला रही है जिससे देश में आम आदमी के अधिकार कम हो रहे हैं। यह बात उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को इंदौर पहुंचने के बाद हवाईअड्डे पर पत्रकारों से कही। वहीं उन्होंने इंदौर से किया ट्वीट किया कि यूपी सरकार झूठे एनकाउंटर कर रही है।
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि देश को इस समय बदलाव की जरूरत है। देश की जनता सत्ता में बदलाव चाहती है। जब तक भाजपा सत्ता में रहेगी बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर के संविधान को खतरा बना रहेगा। यादव ने कहा के बात सिर्फ चुनावों में सीटें जीतने की नहीं है, जनता बदलाव चाहती है। राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त होने के सवाल पर यादव ने कोई टिप्पणी नहीं की। वे बस इतना बोले कि संविधान खतरे में है, मैं कल बाबा साहेब की जयंती पर उनकी जन्मस्थली महू जाऊंगा।
धक्का मुक्की के हालात बन गए
इससे पहले, देवी अहिल्या बाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर समाजवादी नेता का स्वागत करने के लए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे। इस दौरान धक्का मुक्की के हालात बन गए। एयरपोर्ट से यादव इंदौर के सपा नेता बंते यादव से मिलने उनके निवास के लिए रवाना हुए। बंते से मुलाकात के बाद अखिलेश पूर्व सांसद कल्याण जैन से मिलने उनके आवास पर भी जाएंगे। अखिलेश कल 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर महू स्थित बाबा साहब अंबेडकर की जन्मस्थली पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए आए हैं। वे वहां कल जाएंगे।
विज्ञापन
इंदौर से किया ट्वीट, यूपी सरकार झूठे एनकाउंटर कर रही
उत्तर प्रदेश के उमेश पाल हत्याकांड में आरोपित अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के झांसी में हुए एनकाउंटर के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इंदौर से ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि झूठे एनकाउंटर करके भाजपा सरकार सच्चे मुद्दों से ध्यान भटकाना चाह रही है। भाजपाई न्यायालय में विश्वास ही नहीं करते हैं। आज के व हालिया एनकाउंटरों की भी गहन जांच-पड़ताल हो व दोषियों को छोड़ा न जाए। सही-गलत के फैसलों का अधिकार सत्ता का नहीं होता है। भाजपा भाईचारे के खिलाफ है।