फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Ahilya Lok will be built on Rajwada, Ahilya's saga will be shown in light and sound show

Indore:राजवाड़ा पर बनेगा अहिल्या लोक, लाइट एंड साउंड शो में दिखाएंगे अहिल्या की गाथा

Thu, 27 Apr 2023 06:35 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 27 Apr 2023 06:35 PM IST
सार

मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि अहिल्या लोक की योजना नगर निगम ने तैयार की है। इसमें गोपाल मंदिर,महालक्ष्मी मंदिर, यशोदा मंदिर वाला हिस्सा शामिल रहेगा। यहां आकर्षक विद्युत सज्जा की जाएगी। लाइट एंड साउंड शो के जरिए देवी अहिल्या की गाथा सुनाई जाएगी।

विज्ञापन
Ahilya Lok will be built on Rajwada, Ahilya's saga will be shown in light and sound show
राजबाड़ा में शुरू होगा लाइट एंड साउंड शो - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

सरकार ने लालबाग पैलेस परिसर में तीन एकड़ जमीन अहिल्या स्मारक के लिए दी है। उधर  नगर निगम भी अहिल्या लोक बनाएगा। राजवाड़ा और आसपास के क्षेत्र इसमें शामिल होंगे। अहिल्या लोक के लिए राजवाड़ा चौक के उद्यान को संवारा जाएगा और वहां बैैठक व्यवस्था बढ़ाकर लाइट एंड साउंड शो संचालित किया जाएगा। नगर निगम ने बजट में इसके लिए प्रावधान किया हैै। इसी साल अहिल्या लोक का काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन

मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि अहिल्या लोक की योजना नगर निगम ने तैयार की है। इसमें गोपाल मंदिर, महालक्ष्मी मंदिर, यशोदा मंदिर वाला हिस्सा शामिल रहेगा। यहां आकर्षक विद्युत सज्जा की जाएगी। लाइट एंड साउंड शो के जरिए देवी अहिल्या की गाथा सुनाई जाएगी। राजवाड़ा चौक की सड़कों को भी चौड़ा किया जाएगा। मेयर ने बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत राजवाड़ा, गोपाल मंदिर की 30 करोड़ रुपये की लागत से मरम्मत की गई है। अब इंदौर मेें पर्यटकों की संख्या भी बढ़ गई है। अहिल्या लोक भी पर्यटकों के लिए आकर्षक का केंद्र रहेगा।

विज्ञापन

नया टैक्स नहीं लगाया, लेकिन 400 काॅलोनियों में प्राॅपर्टी टैक्स बढ़ा दिया

नगर निगम ने इस बार नया टैक्स भले ही नहीं लगाया, लेकिन रेट जोन बदल कर 400 से ज्यादा काॅलोनियों के प्राॅपर्टी टैक्स में 15 से 30 प्रतिशत तक वृदि्ध कर दी है। 29 गांवों की नई कालोनियों और टाउनशिपों में भी अलग-अलग रेट जोन में टैक्स लगाए है। पहले इन इलाकों मेें ग्रामीण क्षेत्रों के हिसाब से टैक्स लगता था। शहरी सीमा की इन 400 काॅलोनियों की स्ट्रीट लाइट का बिजली बिल नगर निगम भरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed