फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   After three years not a single corona infected was found in Indore

Indore News: तीन साल बाद इंदौर हुआ कोरोना मुक्त, अब जिले में कोरोना संक्रमित एक भी नहीं

Wed, 23 Nov 2022 06:57 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 23 Nov 2022 06:57 AM IST
सार

इंदौर में इन 32 माह के दौरान 2 लाख 12 हजार 511 पॉजिटिव मरीज मिले, जिनमें 1469 की मौत हुई और 211042 मरीज स्वस्थ हो गए। 38 लाख 63 हजार से अधिक कोरोना टेस्ट अब तक करवाए गए।

विज्ञापन
After three years not a single corona infected was found in Indore
फाईल फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

तीन साल के बाद इंदौर कोरोना से पूरी तरह मुक्त हो गया है। न कोई नया मरीज मिला और न ही अस्पताल में उपचार के लिए कोई कोरोना संक्रमित भर्ती है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोज जारी होने वाले कोरोना बुलेटिन में यह संख्या तीन साल बाद जीरो दर्ज हुई है। दरअसल, जांच में तो कई बार नया संक्रमित नहीं मिलता था, लेकिन पुराने कोरोना मरीज बने रहते थे। सोमवार को नए-पुराने कोई भी मरीज शहर में नहीं रहे। अंतिम दो मरीज भी होम आइसोलेशन में स्वस्थ हो गए।

विज्ञापन

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने 179 लोगों की जांच की, जिसमें एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला। इंदौर में इन 32 माह के दौरान 2 लाख 12 हजार 511 पॉजिटिव मरीज मिले, जिनमें 1469 की मौत हुई और 211042 मरीज स्वस्थ हो गए। 38 लाख 63 हजार से अधिक कोरोना टेस्ट अब तक करवाए गए। पिछले दिनों हवाई यात्रियों के लिए मास्क से भी निजात दी गई। अब विदेश से आने वाले यात्रियों को एयर सुविधा फार्म भरने से भी मुक्त कर दिया।

विज्ञापन


कोरोना की दूसरी लहर थी सबसे घातक
इंदौर में कोरोना की दूसरी लहर सबसे घातक साबित हुई थी। अस्पताल में बेड नहीं थे। आक्सीजन भी मरीजों को नहीं मिल पा रही थी। दूसरी लहर में इतनी ज्यादा मौतें हुई थी कि तब श्मशान घाटों में भी जगह कम पड़ गई थी और परिसर में रखकर शव जलाए जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्तकता डोज भी नहीं लग रहे हैं
शहर में कोरोना के टीके लगाने को लेकर भी अब लोगों में दिलचस्पी नहीं है। अस्पताल में इक्का दुक्का लोग ही टीके लगवाने जा रहे है। स्टॅाक में भी 300 टीके रखे है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यह भी 20-25 दिनों तक चल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed