फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakal Temple: सोनू पहुंचे महाकाल के दरबार, कहा- कोरोना आ रहा है, फोन नंबर वही है, जरूरत पड़े तो याद करना

Fri, 23 Dec 2022 02:25 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर/उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर/उज्जैन Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 23 Dec 2022 02:25 PM IST
सार

फिल्म अभिनेता सोनू सूद शुक्रवार को इंदौर आकर उज्जैन पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी भी आई। एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि कोरोना फिर आ रहा है। मेरा नंबर वही है। जरूरत पड़े तो जरूर याद करना।

विज्ञापन
Actor Sonu Sood said – Corona is coming again. My phone number is there, remember it if needed
सोनू सूद ने शुक्रवार को महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना की। - फोटो : अमर उजाला

कोविड की पहली और दूसरी लहर के समय मसीहा बनकर उभरे फिल्म अभिनेता सोनू सूद शुक्रवार को इंदौर आकर उज्जैन रवाना हुए। उन्होंने वहां महाकालेश्वर की पूजा-अर्चना की। मीडिया से बातचीत में कहा कि कोरोना फिर आ रहा है। मेरा फोन नंबर वही है। जरूरत पड़े तो याद करना। कोरोना की नई लहर से घबराने की जरूरत नहीं है। मास्क पहने और सतर्कता बरतें। 



सोनू सूद शुक्रवार सुबह मुंबई की फ्लाइट से इंदौर आए। उन्होंने मास्क लगा रखा था। विमानतल पर ही उन्हें प्रशंसकों ने घेर लिया। उन्होंने सबका अभिवादन स्वीकार किया। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि इंदौर में मेरा बचपन गुजरा है। यहां छुट्टियां बिताई है। अब यह ज्यादा स्वच्छ रहने लगा है। मोस्ट ब्यूटीफुल सिटी इंदौर बना हुआ है। यह तो आप लोगों ने कर दिखाया है। इंदौर आने के बाद सराफा और 56 दुकान जाना मुझे बेहद पसंद है। सोनू सूद इंदौर में एक स्कूल के निजी आयोजन में शामिल होने आए हैं। शुक्रवार को वे इंदौर में ही ठहरेंगे। शनिवार सुबह मुंबई के लिए रवाना होंगे। विमानतल पर उनसे मिलने कुछ मित्र भी आए थे, जिनसे वे खुले दिल से मिले।  

 

Actor Sonu Sood said – Corona is coming again. My phone number is there, remember it if needed
सोनू सूद भगवान महाकाल का पंचामृत अभिषेक करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
सड़क मार्ग से पहुंचे उज्जैन
सोनू सूद सड़क मार्ग से उज्जैन पहुंचे और बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह में पहुंचकर पंचामृत पूजन किया। उनके साथ उनकी पत्नी व परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने बाबा महाकाल से सभी के कल्याण और शांति की प्रार्थना भी की। मीडिया ने जब उनसे देश में फिर से बढ़ते कोरोना के मामलों पर सवाल किया तो सोनू सूद ने कहा, जिस भी व्यक्ति को जरूरत पड़े जरूर फोन लगाएं। कोरोना काल में सोनू सूद कई लोगों की मदद कर चुके हैं। उन्होंने कोरोना के दौरान एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया था। इसके कारण कई लोगों ने उनसे संपर्क किया था।


Actor Sonu Sood said – Corona is coming again. My phone number is there, remember it if needed
सोनू सूद ने इंदौर विमानतल पर पत्रकारों से बात की। - फोटो : अमर उजाला
प्रॉपर्टी गिरवी रखकर की थी मदद
कोरोना काल में पहली और दूसरी लहर के दौरान अभिनेता सोनू सूद ने अपनी खुद की प्रॉपर्टी को गिरवी रखकर महाराष्ट्र से लोगों को अपने घरों तक पहुंचाया था। उसके बाद सोनू सूद लोगों के दिलों पर राज करने लगे। सोनू फाउंडेशन के जरिये सोनू सूद लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। इंदौर में भी उन्होंने एक अस्पताल में आक्सीजन प्लांट लगाने की पेशकश की थी। उन्होंने इंदौर के दो बच्चों की मदद के लिए पैसा भी भेजा था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed