फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   : Actor Amitabh Bachchan said – Indore's weather is very good

Indore News: अभिनेता अमिताभ बच्चन बोले- इंदौर का मौसम बड़ा अच्छा, प्रशंसक ने दी चॉकलेट

Wed, 18 Jan 2023 07:16 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 18 Jan 2023 07:16 PM IST
सार

लोकार्पण समारोह समाप्त होने के बाद अमिताभ बच्चन स्टेज पर थे। उनके प्रशंसक स्टेज के नीचे से उन्हें पुकार रहे थे। एक प्रशंसक ने जेब से दो चाॅकलेट निकालीं और अमितजी इधर आइए की आवाज दी। अमिताभ भी खुद को रोक नहीं सके और प्रशंसकों से मिलने आ गए।   

विज्ञापन
: Actor Amitabh Bachchan said – Indore's weather is very good
अस्पताल के लोकार्पण समारोह में अमिताभ बच्चन - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी इंदौर की सफाई व्यवस्था के मुरीद हो गए हैं। इंदौर की सफाई उन्हें काफी पसंद आई और उसका जिक्र उन्होंने अपने भाषण में भी किया। उन्हें इंदौर का मौसम भी बहुत अच्छा लगा। मौसम के बारे में उन्होंने काफी बातें भी जानीं। मंगलवार को इंदौर में कोकिला बेन अंबानी अस्पताल के लोकार्पण में बतौर मुख्य अतिथि आए अमिताभ बच्चन इस कार्यक्रम के बाद थोड़ी देर होटल में रुके और डिनर के बाद विशेष विमान से मुंबई रवाना हो गए। 

विज्ञापन


नीले रंग का जोधपुरी सूट पहने अमिताभ बच्चन मंगलवार को अस्पताल के लोकार्पण समारोह में पहुंचे थे। मंच पर उनके करीब बीसीएम ग्रुप के राजेश मेहता बैठे थे। अमिताभ ने उनसे कहा कि इंदौर का मौसम बड़ा अच्छा है। न ज्यादा ठंड है और न ज्यादा गर्मी। राजेश मेहता ने मुस्कुराते हुए कहा कि दो दिन पहले काफी ठंड थी, आपके आने पर मौसम भी खुशगवार हो गया।
विज्ञापन


ये चाॅकलेट मेरे लिए है क्या?
लोकार्पण समारोह समाप्त होने के बाद अमिताभ मंच पर थे तभी उनके प्रशंसक नीचे से उन्हें पुकार रहे थे। एक प्रशंसक ने जेब से दो चाॅकलेट निकाली और अमितजी इधर आइए की आवाज दी। अमिताभ भी खुद को रोक नहीं सके और प्रशंसक की तरफ आए और चाॅकलेट लेकर कहा, 'यह मेरे लिए लाए हैं क्या? चाॅकलेट लेने के बाद अमिताभ ने प्रशंसकों से हाथ मिलाया और उनके साथ फोटो भी खिंचवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल का इंटीरियर अच्छा लगा
अमिताभ और जया बच्चन 20 से ज्यादा मिनट तक नवनिर्मित कोकिला बेन अंबानी अस्पताल में घूमे। अस्पताल की आईसीयू में जब वे पहुंचे तो डॉ. प्रणीति तिवारी शर्मा ने उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष की खूबियों के बारे में जानकारी दी। जया बच्चन ने कहा कि ओटी के पास ही आईसीयू की प्लानिंग की गई। यह अच्छी बात है।

आईसीयू में आए बगैर डिस्चार्ज हो जाएं : अंबानी
अमिताभ ने कहा कि इस अस्पताल का इंटीरियर भी मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल के जैसा ही है। वहां मेरा अक्सर जाना होता है। आईसीयू बेड खाली देख अनिल अंबानी ने कहा, 'यह अच्छी बात है कि आईसीयू खाली है। मैं तो चाहता हूं कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को आईसीयू की जरूरत ही न हो। यहां आए बगैर ही वे अस्पताल से डिस्चार्ज होना चाहिए।

रात को मुंबई के लिए रवाना हो गए
अस्पताल के लोकार्पण समारोह के बाद अमिताभ पत्नी जया बच्चन के साथ होटल शेरेटन के लिए रवाना हो गए। वहां उन्होंने भोजन किया और फिर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। अस्पताल के लोकार्पण समारोह में मुंबई से अन्य मेहमान भी आए थे। वे भी अमिताभ और जया बच्चन के साथ विशेष विमान से मंगलवार रात को ही मुंबई के लिए रवाना हो गए।


कॉफी टेबल बुक का विमोचन
बीएसएम ग्रुप के संस्थापक बादल चंद मेहता के जीवन पर लिखी गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन अमिताभ बच्चन की मौजूदगी में टीना अंबानी ने किया। बीसीएम ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश मेहता भी इस दौरान मौजूद थे। विमोचन समारोह का संचालन संजय पटेल ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed