फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   ACP Yewale asked for VRS, citing illness

Indore: एसीपी येवले ने मांगा वीआरएस, बीमारी का दिया हवाला

Fri, 06 Oct 2023 10:15 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 06 Oct 2023 10:15 PM IST
सार

 शुक्रवार शाम को सौंपे गए वीआररएस के आवेदन को लेकर येवले ने कुछ नहीं कहा। अब विभाग आवेदन को मुख्यालय भेजेगा। येवले ने वीआरएस की वजह बीमारी बताई है।

विज्ञापन
ACP Yewale asked for VRS, citing illness
एसीपी धैर्यशील येवले ने मांगा वीआरएस - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के हीरानगर क्षेत्र के एसीपी धैर्यशील येवले ने पुलिस विभाग में वीआरएस का आवेदन दिया है। उन्होंने बेकबोन में समस्या का हवाला देते हुए वीआरएस मांगा है, हालांकि वीआरएस के पीछे आला अफसरों से मनमुटाव की चर्चा भी चल रही है।

विज्ञापन


एसीपी धैर्यशील येवले ने शाम को आवेदन दिया। आवेदन को लेकर उनकी प्रतिक्रिया जानने का प्रयास किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। 1987 की बैच में सब इंस्पेक्टर बैच के चयनित अधिकारी येवले को इस साल राष्ट्रपति पदक भी मिला है। वे कविता भी लिखते है।

विज्ञापन

उनकी अनेक शहरों में पोस्टिंग रही है और डेढ़ साल से वे इंदौर में है। नगर निगम चुनाव में गुंडों के जुलूस निकालने को लेकर उनका वरिष्ठ अफसरों से विवाद हुआ था। चुनाव के दौरान क्षेत्र में उम्मीदवारों के विवाद की घटना भी हो गई थी। शुक्रवार शाम को सौंपे गए वीआरएस के आवेदन को लेकर उन्होंने कुछ नहीं कहा। अब विभाग आवेदन मिलने के बाद उसे मुख्यालय भेजेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed