{"_id":"652038c0f1c00453200d2490","slug":"acp-yewale-asked-for-vrs-citing-illness-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: एसीपी येवले ने मांगा वीआरएस, बीमारी का दिया हवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: एसीपी येवले ने मांगा वीआरएस, बीमारी का दिया हवाला
Fri, 06 Oct 2023 10:15 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Fri, 06 Oct 2023 10:15 PM IST
सार
शुक्रवार शाम को सौंपे गए वीआररएस के आवेदन को लेकर येवले ने कुछ नहीं कहा। अब विभाग आवेदन को मुख्यालय भेजेगा। येवले ने वीआरएस की वजह बीमारी बताई है।
विज्ञापन
एसीपी धैर्यशील येवले ने मांगा वीआरएस
- फोटो : amar ujala digital
विस्तार
इंदौर के हीरानगर क्षेत्र के एसीपी धैर्यशील येवले ने पुलिस विभाग में वीआरएस का आवेदन दिया है। उन्होंने बेकबोन में समस्या का हवाला देते हुए वीआरएस मांगा है, हालांकि वीआरएस के पीछे आला अफसरों से मनमुटाव की चर्चा भी चल रही है।
विज्ञापन
एसीपी धैर्यशील येवले ने शाम को आवेदन दिया। आवेदन को लेकर उनकी प्रतिक्रिया जानने का प्रयास किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। 1987 की बैच में सब इंस्पेक्टर बैच के चयनित अधिकारी येवले को इस साल राष्ट्रपति पदक भी मिला है। वे कविता भी लिखते है।
विज्ञापन
उनकी अनेक शहरों में पोस्टिंग रही है और डेढ़ साल से वे इंदौर में है। नगर निगम चुनाव में गुंडों के जुलूस निकालने को लेकर उनका वरिष्ठ अफसरों से विवाद हुआ था। चुनाव के दौरान क्षेत्र में उम्मीदवारों के विवाद की घटना भी हो गई थी। शुक्रवार शाम को सौंपे गए वीआरएस के आवेदन को लेकर उन्होंने कुछ नहीं कहा। अब विभाग आवेदन मिलने के बाद उसे मुख्यालय भेजेगा।
विज्ञापन
