फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Abhyas mandal vyakhyanmala: Manish Tiwari said for a good democracy governments should come and go

अभ्यास मंडल की व्याख्यानमाला: पूर्व मंत्री मनीष तिवारी बोले-अच्छे लोकतंत्र के लिए सरकारें आती-जाती रहना चाहिए

Wed, 17 May 2023 08:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 17 May 2023 08:25 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने अभ्यास मंडल की 62वीं व्याख्यानमाला में कहा कि इस देश में अच्छे लोकतंत्र के लिए सरकारें आती जाती रहना चाहिए। सरकारें आती जाती रहती हैं, लेकिन संविधान की रक्षा इस देश के नागरिक की जिम्मेदारी है। 

विज्ञापन
Abhyas mandal vyakhyanmala: Manish Tiwari said for a good democracy governments should come and go
पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने अभ्यास मंडल की व्याख्यानमाला में विचार रखे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभ्यास मंडल की 62वीं व्याख्यानमाला का बुधवार को पांचवां दिन था। मुख्य वक्ता सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी थे। उन्होंने 'वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य व नागरिकों की भूमिका' विषय पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने नैतिकता की ताकत के बूते साम्राज्यवादी ताकत को शिकस्त दी। उन्होंने इसके लिए देश की जनता को जागृत किया। हर देश का इतिहास हुक्मरानों पर लिखा जाता है, लेकिन सचाई यह है कि इतिहास अवाम का ही रहता है। 
विज्ञापन


तिवारी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी अंत्येष्टि, शादी, जन्मदिन में जाने की नहीं, बल्कि अच्छे कानून बनाने की है, लेकिन संसद में अब अच्छे कानून नहीं बन रहे है। अब न्यायपालिका की स्वततंत्रा पर सवाल उठते हैं।
विज्ञापन

इस पर देशवासियों को सोचने की जरूरत है, नहीं तो इस देश से संविधान समाप्त हो जाएगा। इस देश में अच्छे लोकतंत्र के लिए सरकारें आती जाती रहना चाहिए।

संविधान की रक्षा नागरिकों की जिम्मेदारी
तिवारी ने कहा कि जिन लोगों ने भारत को आजादी दिलाई। उन्होंने भारत के प्रति अपनी कल्पना को संविधान में पिरोया। उनकी सोच व्यापक थी। देश की संस्थाओं को उन्होंने स्वतंत्रता दी। उन्होंने कहा कि भारत देश बचेगा तो सिर्फ संविधान के कारण बचेगा। सरकारें आती जाती रहती हैं, लेकिन संविधान की रक्षा इस देश के नागरिक की जिम्मेदारी है। भारत विश्व का एक ऐसा देश है, जिसने लोकतांत्रिक परंपरा को बरकरार रखा। कई देश ऐसा नहीं कर पाए। इसका जीता जागता उदाहरण पाकिस्तान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Abhyas mandal vyakhyanmala: Manish Tiwari said for a good democracy governments should come and go
अभ्यास मंडल की व्याख्यानमाला में उपस्थित श्रोता। - फोटो : अमर उजाला
गोदी मीडिया की परिपाटी गलत
तिवारी ने कहा कि वो मीडिया कभी स्वतंत्र हो ही नहीं सकता, जिसकी 90 प्रतिशत आमदनी विज्ञापनों से होती हो।  यदि मीडिया अपना रेवेन्यू मॉडल बदलता तो ऐसे हालात नहीं बनते। अब मीडिया के सवाल खुद के नहीं है, वो कहीं और से आते हैं। ये तो अच्छा है कि सोशल मीडिया आ गया। भले ही उसमें लाख खामियां हों, लेकिन जनता को अपनी बात कहने का मौका मिला। देश के सामने यह सवाल है कि क्या लोकतंत्र गोदी मीडिया से चलेगा। आज उनकी गोदी है। कल हमारी गोदी होगी। ये परिपाटी ठीक नहीं है। 

यूपीए सरकार के पतन का कारण बड़ा झूठ था
मनीष तिवारी ने श्रोताओं के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि यूपीए सरकार का पतन एक बड़े झूठ ने किया, वो झूठ देश की संवैधानिक संस्था कैग ने बोला, जिसमें उसने एक लाख करोड़ का नुकसान की बात कही थी। जिसकी बाद में कोई जांच नहीं हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed