{"_id":"63271d297b5f4423cd6b71ae","slug":"aashiq-first-divorced-her-husband-and-then-made-unnatural-relations-in-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore Crime: आशिक ने पहले पति से तलाक कराया और फिर अप्राकृतिक संबंध बनाए, पढ़ें दर्द भरी दास्तां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore Crime: आशिक ने पहले पति से तलाक कराया और फिर अप्राकृतिक संबंध बनाए, पढ़ें दर्द भरी दास्तां
Sun, 18 Sep 2022 06:59 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 18 Sep 2022 06:59 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में इंदौर जिले के भंवरकुआं थाने में शुक्रवार को दर्ज दुष्कर्म मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। आरोपी ने पीड़िता से पहले दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म किया, फिर पति से तलाक लेने का दबाव बनाया। पति से तलाक करवाने के बाद शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म किया और पीड़िता की मर्जी के खिलाफ उसकी ब्रेस्ट एनलार्जमेंट सर्जरी तक करवा दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के भंवरकुआं थाने में हुए दुष्कर्म मामले में नया मोड़ सामने आया है। दरअसल, दो साल पहले जुलाई 2020 में न्याय नगर के अस्पताल में महिला की ब्रेस्ट एनलार्जमेंट सर्जरी कराई थी। इसके लिए आरोपी ने पीड़िता के मना करने पर उसके साथ मारपीट की। शराब के नशे में गाली-गलौज करने से लेकर पीड़िता के साथ अप्राकृतिक संबंध तक बनाए। आरोपी लालू नागर पुत्र प्रताप नागर निवासी गणेश नगर का है।
विज्ञापन
महिला ने शिकायत में बताया, 11 साल पहले यानी 8 अप्रैल 2011 को उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। फिर वे एक-दूसरे से मिलने और फोन पर बातें करने लगे। बातचीत बढ़ने पर आरोपी ने पीड़िता से शादी के लिए कहा। इस पर पीड़िता ने बताया, वह पहले से ही शादीशुदा है और उसके पहले पति की मोबाइल की शॉप थी।
विज्ञापन
इस बीच आरोपी पीड़िता को बिलावली क्षेत्र के एक फॉर्म हाउस पर ले गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी पीड़िता पर उसके पति को तलाक देने का दबाव बनाने लगा। फिर अलग-अलग जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता मना करती तो रिवाल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी देता।
विज्ञापन
आरोपी ने महिला के पति पर भी चाकू से हमला किया और तलाक देने का दबाव बनाया। साल 2017 में तलाक करा दिया। महिला ने बताया, उससे परेशान होकर साल 2014 में भी वह एक बार एफआईआर दर्ज कराने गई थी। लेकिन उसका उसका पीछा कर जान से मारने की धमकी दी थी। इसलिए वह अब तक चुप रही, लेकिन इसके बाद भी आरोपी महिला को परेशान करता रहा।
तलाक के बाद अपनी इच्छा पूरी करने के लिए आरोपी महिला की ब्रेस्ट सर्जरी कराने पर उतारु हो गया। महिला के मना करने के बावजूद उसके साथ मारपीट की और दो साल पहले जुलाई 2020 में महिला की जबर्दस्ती ब्रेस्ट एनलार्जमेंट सर्जरी करा दी। इसके बाद महिला ने आरोपी से शादी का बोला तो वह आनाकानी करने लगा।
अप्राकृतिक संबंध भी बनाए...
पीड़िता ने शिकायत में इस बात का भी जिक्र किया है कि आरोपी ने शराब पीकर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। विरोध करने पर मारपीट की और जान से मार देने की धमकी दी। आरोपी जब धोखाधड़ी के एक मामले में जेल गया तो महिला ने थाने आकर शिकायत की।
