फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Woman who got four doses of vaccine turned out to be corona positive, sent to hospital instead of flight

Indore News: वैक्सीन के चार डोज लगवा चुकी महिला निकली कोरोना पॉजिटिव, फ्लाइट के बजाय भेजा अस्पताल

Wed, 29 Dec 2021 03:59 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 29 Dec 2021 03:59 PM IST
सार

इंदौर एयरपोर्ट पर दुबई से लौटी महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हैरानी इस बात की है कि महिला को वैक्सीन के चार डोज लग चुके हैं। ये चार टीके दो अलग-अलग कंपनियों के हैं। इधर बीते 24 घंटों में कोरोना के 32 नए मरीज मिले हैं, जो चिंता की बात है। 

विज्ञापन
Indore: Woman who got four doses of vaccine turned out to be corona positive, sent to hospital instead of flight
महिला ने मोबाइल में दिखाई वैक्सीन की तारीख - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर एयरपोर्ट पर दुबई से लौटी महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हैरानी इस बात की है कि महिला को वैक्सीन के चार डोज लग चुके हैं। ये चार टीके दो अलग-अलग कंपनियों के हैं। इधर बीते 24 घंटों में कोरोना के 32 नए मरीज मिले हैं, जो चिंता की बात है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक देवी अहिल्या एयरपोर्ट पर बुधवार को दुबई जाने वाली फ्लाइट में महिला को रोक दिया। उसकी चेकिंग की गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद महिला को एयरपोर्ट से ही सीधे अस्पताल भेज दिया। महिला दुबई से अपने रिश्तेदारों के यहां महू आई थी। बुधवार सुबह वह एयरपोर्ट पहुंची तो उसकी जांच की गई। जांच के दौरान वह पॉजिटिव निकली। जब महिला के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि उसने दुबई में वैक्सीन के चार डोज लगवाए थे। महिला ने अपने मोबाइल में वैक्सीनेशन की जानकारी अधिकारियों को दिखाई। महिला ने बताया कि 31 जनवरी, 2 मार्च, 18 जुलाई और 8 अगस्त को उसने सीनोफॉर्म और फाइजर के डोज लगवाए थे। करीब दो हफ्ते पहले वह छुट्टियों के लिए इंदौर आई थी। तब उसके पास निगेटिव रिपोर्ट का सर्टिफिकेट था। इधर महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। महू में महिला के रिश्तेदारों की जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन


32 नए मरीज मिलने के बाद बढ़ी चिंता
इधर कोरोना के केस भी लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 32 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। दिसंबर की शुरुआत से ही केस निकलने का सिलसिला जारी है। नए मिले पॉजिटिव मरीजों की जानकारी जुटाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम कांटैक्ट और ट्रैवल हिस्ट्री खंगाल रही है। जो नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं उनमें शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के हैं। अब तक भंवरकुआं, जूनी इंदौर, अन्नपूर्णा, हीरा नगर, विजय नगर, तुकोगंज, पलासिया, खजराना, आजाद नगर, गांधी नगर आदि क्षेत्रों से पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। लगातार मिल रहे मरीजों के चलते प्रशासन भी सतर्कता बरत रहा है। वैक्सीनेशन पर फोकस है तो मास्क को लेकर भी सख्ती की जा रही है। नाइट कर्फ्यू का भी सख्ती से पालन करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed