{"_id":"623ac7bf3f75c2074337a01a","slug":"indore-woman-jumped-in-front-of-train-with-three-year-old-son-brother-s-allegation-in-laws-used-to-harass-on-talk-of-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: तीन साल के बेटे को लेकर ट्रेन के सामने कूदी महिला, भाई के आरोप- ससुरालवाले रुपयों की बात पर करते थे प्रताड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: तीन साल के बेटे को लेकर ट्रेन के सामने कूदी महिला, भाई के आरोप- ससुरालवाले रुपयों की बात पर करते थे प्रताड़ित
Wed, 23 Mar 2022 12:39 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:39 PM IST
सार
इंदौर निवासी महिला अपने तीन साल के बेटे के साथ ट्रेन के सामने कूद गई। दोनों की मौत हो गई। इस मामले में महिला के भाई ने आरोप लगाए कि ससुरालवाले रुपयों को लेकर परेशान करते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतका संध्या
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दो दिन पहले ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने वाली महिला के मामले में नई बात सामने आई है। महिला को उसके ससुरालवाले प्रताड़ित करते थे। इससे तंग आकर वह अपने तीन साल के बेटे को गोद में लेकर ट्रेन के सामने कूद गई। दोनों की मौत हो गई थी।
गौरतलब है कि पिछले दिनों इंदौर निवासी महिला अपने तीन साल के बेटे के साथ देवास पहुंची। वह घर पर कोचिंग जाने का कहकर निकली थी। रेलवे स्टेशन के पास महाकाल कॉलोनी के रेलवे ट्रेक पर बेटे को गोद में लेकर ट्रेन के सामने कूद गई। इससे दोनों की मौत हो गई। पति ने जब पत्नी के मोबाइल पर कॉल किया तो घटनास्थल पर मौजूद युवक ने कॉल उठाया और घटना की जानकारी दी। मृतका की शिनाख्त संध्या पति शिवशंकर यादव (27) निवासी फीनिक्स टाउनशिप इंदौर कसे रूप में हुई। बेटे का नाम वंश था। इस मामले में मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर रुपये मांगने के आरोप लगाए हैं। भाई विशाल निवासी इटावा, यूपी ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले पैसों के लिए दबाव बना रहे थे। उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। पहले एक बार एक लाख रुपये मांगे थे। मैंने डाल दिए थे। दो दिन पहले बहन का जेठानी के साथ भी विवाद हुआ था। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। पारिवारिक स्थितियों की जानकारी जुटा रही है। संबंधितों से पूछताछ की जा रही है।