फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore will move towards 2050 with the innovations of Municipal Corporation, will make Solar City

Indore: नगर निगम के नवाचारों से 2050 की तरफ बढ़ेगा इंदौर, सोलर सिटी बनाएंगे

Fri, 04 Aug 2023 01:57 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 04 Aug 2023 01:57 PM IST
सार

मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि  सालभर मेें हमने जो नवाचार किए है, वो 2050 की तरफ बढ़ते इंदौर के लिए मददगार होगा। चाहे फिर नर्मदा के चौथे चरण को इंदौर लाने की कवायद हो या फिर इंदौर को सोलर सिटी बनाने की बात हो। लोक परिवहन के लिए भी कई काम किए।

विज्ञापन
Indore will move towards 2050 with the innovations of Municipal Corporation, will make Solar City
मेयर पुष्य मित्र भार्गव - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

भाजपा की नगर निगम परिषद के एक वर्ष का कार्यकाल 5 अगस्त को पूरा होने जा रहा है। सालभर में नई परिषद ने कई बड़े फैसले लिए तो कई फैसलों से यू टर्न भी लेना पड़ा। मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि सालभर में हमने जो नवाचार किए है, अगले चार सालों में उसे जमीन पर लाया जाएगा। देश को सोलर सिटी बनाया जाएगा। हमारे नवचार 2050 की तरफ बढ़ते इंदौर के लिए फायदेमंद होंगे। उन्होंने नई कई सवालों के जवाब दिए।

विज्ञापन

- भाजपा की निगम परिषद का एक साल पूरा होने जा रहा है। सालभर के लक्ष्य को कितना पूरा कर पाए।

सालभर मेें हमने जो नवाचार किए है, वो 2050 की तरफ बढ़ते इंदौर के लिए मददगार होगा। चाहे फिर नर्मदा के चौथे चरण को इंदौर लाने की कवायद हो या फिर इंदौर को सोलर सिटी या डिजिटल सिटी बनाने की बात हो। लोक परिवहन को लेकर भी हमने कई नवाचार किए है। ई टिकट की व्यवस्था हमने लागू की। इंदौर से कई अन्य शहरों की बसें भी हमने शुरू की। बगैर आवेदन के 72 घंटों में मृत लोगों का मृत्य प्रमाण पत्र घर पहुंचाने की सुविधा हमने शुरू की।

विज्ञापन

- इस बार स्वच्छता का ताज बरकरार रखना कितनी बड़ा चैलेंज है। दूसरे शहर भी दौड़ में है।

- इंदौर की जनता के सहयोग और सफाईमित्रों की मेहनत से इंदौर सातवीं बार नंबर वन रहेगा। स्वच्छता में भी हमने नवाचार किए है। हर जोन मेें हमने थ्री आर सेंटर बनाए। जहां लोगों ने घर का पुराना सामान लोगों ने जमा कराया। जिसें हमने रिसायकल कर फिर उसका उपयोग किया। नो थू-थू अभियान चलाकर लोगों को जागरुक किया गया। स्वच्छता हमारी आदत बन चुकी है। इस साल भी शहर की इस आदत को हमने बरकरार रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

- दूसरे साल के लिए क्या सोचा है आपने, कितनी योजनाएं जमीन पर आएगी।

-आने वाले चार सालों में हम उन नवाचारों को जमीन पर उतारेंगे, जिसे हमने इस साल शुरू किया है। शहर को सोलर सिटी बनाने के प्रयास तेज किए जाएंगे। नई तकनीक से सड़कें शहर में बनेगी। शहर की जलवितरण व्यवस्था को और ठीक किया जाएगा। नर्मदा का चौथा चरण शहर में आने के बाद रोज शहर में जलप्रदाय होगा।

-शहर में ट्रैफिक व्यवस्था भी ठीक नहीं है। आपने इसके लिए भी योजना बनाई है।

- शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए हम प्लाॅन तैयार करा रहे है। शहर की सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है। नए ब्रिज शहर में बन रहे है। समय-समय पर नगर निगम भी अभियान चलाता है। शहर में नई सड़कें भी बनाई जा रही है, ताकि दूसरे मार्गों से ट्रैफिक का दबाव कम हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed