फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-child-laborer-electrocuted-at-construction-site-contractor-booked

इंदौर: मजदूरी कर रहे 14 साल के बालक की दर्दनाक मौत, ठेकेदार पर केस दर्ज, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

Thu, 22 Oct 2026 05:21 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Thu, 22 Oct 2026 05:21 PM IST
सार

बाणगंगा थाना क्षेत्र के ग्राम बरदरी में निर्माणाधीन साइट पर खुले बिजली के तार की चपेट में आने से 14 वर्षीय बाल मजदूर जयेश की करंट लगने से मौत हो गई। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर पुलिस ने देवास निवासी ठेकेदार दानिश खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
indore-child-laborer-electrocuted-at-construction-site-contractor-booked
ठेकेदार दानिश खान - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल

विस्तार

इंदौर के बाणगंगा थाना अंतर्गत ग्राम बरदरी में एक निर्माणाधीन इमारत में काम करने के दौरान 14 वर्षीय बाल मजदूर की करंट लगने से असमय मौत हो गई। पानी की टंकी के पास चल रहे इस निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी की गई थी। इस पूरे मामले में बाणगंगा पुलिस ने जांच के बाद ठेकेदार को आरोपी बनाते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सुरक्षा मानकों की अनदेखी पड़ी भारी
बाणगंगा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा 4 जुलाई की शाम करीब 6 बजे हुआ था। मूल रूप से अलीराजपुर के जोबट निवासी 14 वर्षीय जयेश पुत्र ज्ञानसिंह डावर ग्राम बरदरी स्थित साइट पर रोज की तरह काम कर रहा था। काम के दौरान निर्माण स्थल पर फैला हुआ खुला बिजली का तार अचानक जयेश के संपर्क में आ गया, जिससे उसे भीषण करंट लगा और वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन


अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद साथी मजदूर और परिजन जयेश को इलाज के लिए पास के अरविंदो अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव का एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में यह बात स्पष्ट हुई कि साइट पर खुले तार छोड़े जाने और सुरक्षा उपायों की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने देवास निवासी ठेकेदार दानिश खान को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के सामने हुई घटना
बताया जाता है कि जयेश का पूरा परिवार इंदौर में मजदूरी करने आया हुआ था। हादसे के वक्त उसके माता-पिता और भाई भी उसी कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे थे। यह इमारत कॉन्ट्रैक्टर प्रबल गुप्ता द्वारा बनवाई जा रही थी, जबकि साइट की देखरेख और सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी ठेकेदार दानिश खान की थी।


शिकायत के बावजूद नहीं दिया ध्यान
साइट पर एक अस्थायी ऑफिस बनाया गया था, जहां बिजली के तार खुले पड़े थे। वहां कार्यरत मजदूरों ने ठेकेदार और कॉन्ट्रैक्टर को इन खुले तारों के बारे में कई बार आगाह किया था, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार लोगों ने लापरवाही बरती और इस खतरे पर कोई ध्यान नहीं दिया। आखिरकार इसी अनदेखी ने एक मासूम बाल मजदूर की जान ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed