फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Vultures were smuggled by sea, were sent to Dubai and Gulf countries... three accused arrested from Gujarat

इंदौर: समुद्र के रास्ते होती थी गिद्धों की तस्करी, भेजे जाते थे दुबई व खाड़ी देशों में...गुजरात से तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 15 Feb 2022 01:37 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 15 Feb 2022 01:37 PM IST
सार

गिद्धों की तस्करी का मामला सामने आने के बाद तीन आरोपियों को एसटीएसएफ ने गिरफ्तार किया है। गुजरात के बंदरगाह से तीनों को गिरफ्तार किया गया। समुद्र के रास्ते गिद्धों को तस्करी कर गिद्धों को दुबई व खाड़ी देशों में ले जाया जाता था। 

विज्ञापन
Indore: Vultures were smuggled by sea, were sent to Dubai and Gulf countries... three accused arrested from Gujarat
वन विभाग ने बरामद किए थे गिद्ध - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गिद्धों की तस्करी का देश में पहला मामला साने आने के बाद स्टेट टाइगर टास्क फोर्स ने तस्करी करने वाले गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गुजरात के सिक्का (जामनगर) बंदरगाह से तीनों को गिरफ्तार किया गया है। जहाज में पार्सल के बीच रखकर गिद्धों को ले जाया जा रहा था। समुद्र के रास्ते गिद्धों को सउदी अरब व अन्य खाड़ी देशों में भेजा जाता था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले माह 20 जनवरी को सुल्तानपुर-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस में कानपुर से तस्कर फरीद सात गिद्धों के साथ सवार हुआ था। स्लीपर कोच में पक्षियों की दुर्गंध आने पर एक यात्री ने इटारसी में रेलवे स्टाफ को शिकायत की। इसके बाद खंडवा स्टेशन पर वन विभाग की टीम ने पकड़ा था। मामले की जानकारी मिलने केबाद एसटीएसएफ और खंडवा वन विभाग की टीम मालेगांव पहुंची थी। शुरुआती छानबीन में पता चला था कि गिद्धों को तस्करी कर दुबई व अन्य खाड़ी देशों में भेजा जा रहा है। समुद्र के रास्ते ये तस्करी की जाती थी। एसटीएसएफ इसकी जांच कर रही थी। तीन दिन पहले एसटीएसएप  की टीम सिक्का बंदरगाह पहुंची। यहां से तस्कर हुसैन, अतीक और मोहम्मद को पकड़ा। ये तस्कर गुजरात से मालेगांव जाने वाले थे। टीम सोमवार को आरोपियों को एसटीएसएफ कार्यालय लाई। पूछताछ में सामने आया कि तस्कर गिद्ध को सुमद्री जहाज से दुबई भेज रहे थे। दरअसल, तस्कर फरीद ने बताया था कि सात गिद्ध हुसैन को देने थे। फरीद के गिरफ्तार होने की जानकारी लगने के बाद हुसैन और हाशिम फरार हो गए थे। मालेगांव से मुखिबरों के जरिए सूचना मिली कि तस्कर गुजरात में हैं, जिसके बाद टीम गुजरात पहुंची। 
विज्ञापन

Indore: Vultures were smuggled by sea, were sent to Dubai and Gulf countries... three accused arrested from Gujarat
गिरफ्तार फरीद और उसके पास से जब्त गिद्ध - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर से मंगवाते थे गिद्ध
पूछताछ में सामने आया कि खाड़ी देशों में सफेद गिद्ध की मांग है। ये गिरोह देश के अलग-अलग हिस्सों से गिद्ध मंगवाता था। गुजरात, उत्तर प्रदेश, पंजाब जैसे कई राज्यों में छोटे स्तर पर कई गिरोह सक्रिय हैं, जो महाराष्ट्र के मालेगांव, गुजरात के सिक्का सहित अन्य बंदरगाहों तक इन्हें पहुंचाने का काम करते हैं। इस मामले में खंडवा वन मंडल के रेंजर नितिन राजौरिया का कहना है कि खंडवा में तस्करी को लेकर प्रकरण दर्ज है, जिसमें एसटीएसएफ सहयोग कर रहा है। तीन तस्करों से पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर दिया है। तस्करों से मिली जानकारी पर जांच होना बाकी है।

Indore: Vultures were smuggled by sea, were sent to Dubai and Gulf countries... three accused arrested from Gujarat
वन विभाग ने बरामद किए गए गिद्धों को जंगल में छोड़ा था - फोटो : सोशल मीडिया
खाड़ी देशों में है ज्यादा मांग
बताया जा रहा है कि गिद्धों का इस्तेमाल सेक्स पॉवर बढ़ाने वाली दवाओं में होता है। खाड़ी देशों में इनकी मांग ज्यादा है। अरब देशों में लोग इन्हें पालते हैं। गिद्धों से जुड़ी खेल गतिविधियां भी होती है। अभी गिद्धों की अंतराष्ट्रीय कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में अंतर्राष्ट्रीय गिरोह की आशंका जताई जा रही है, जिसे लेकर एसटीएसएफ जांच कर रही है। जो गिद्ध वन विभाग ने तस्करों से बरामद किए थे उनको जंगल में छोड़ दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed