फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Vice President of Bank of New York posted in Pune commits suicide, hanged after dispute with partner living in live in

इंदौर: बैंक ऑफ न्यूयॉर्क की असिस्टेंट वीपी ने बेरोजगार लिव-इन पार्टनर के साथ विवाद के बाद लगा ली फांसी

Thu, 24 Feb 2022 04:41 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 24 Feb 2022 04:41 PM IST
सार

पुणे में पदस्थ बैंक ऑफ न्यूयॉर्क की असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट ने इंदौर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शगुन सचदेवा इंदौर में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पुणे जाने या न जाने की बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन
Indore: Vice President of Bank of New York posted in Pune commits suicide, hanged after dispute with partner living in live in
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुणे में पदस्थ बैंक ऑफ न्यूयॉर्क की असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट ने इंदौर के शालीमार टाउनशिप में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका अपने लिव-इन पार्टनर से पुणे जाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद ही उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


दरअसल, पुणे में पदस्थ शगुन सचदेवा लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित शालीमार टाउनशिप में रह रही थी। शगुन मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली है। वह इंदौर में अपने लिव-इन पार्टनर अक्षय भाटिया के साथ रह रही थी। पुलिस का कहना है कि शगुन पुणे जाना चाहती थी, जबकि अक्षय इसके लिए तैयार नहीं था। वह इंदौर में ही काम करना चाहता है। इसी बात को लेकर अक्सर दोनों में विवाद होते थे और दो दिन पहले भी इसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी। पुलिस ने ही शगुन के दिल्ली में रहने वाले पिता को कॉल कर घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन


शगुन के पिता ने भी पुलिस को बताया कि दोनों में पुणे जाने का ही विवाद था। दोनों को कई बार समझाया भी लेकिन वे नहीं माने। जब कोई हल नहीं निकला तो इस बारे में बोलना बंद कर दिया। दरअसल, शगुन पुणे जाना चाहती थी और अक्षय से भी साथ में पुणे जाने का कहती थी। दो दिन पहले इस बात पर विवाद हुआ था और दोनों में बातचीत भी बंद हो गई थी। अक्षय इंदौर में रहना चाहता था। यहां बिजनेस शुरू करना चाहता था। अक्षय ने पुलिस को बताया कि उसके पास फिलहाल कोई काम नहीं है। काफी समय से वह इंदौर में बिजनेस शुरू करना चाह रहा है। इसकी ही कोशिश में लगा है। शगुन चाहती थी कि वह पुणे में रहें। माता-पिता को छोड़कर नहीं जा सकता। इसी कारण विवाद होता था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed