फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Used to sell fake and adulterated oil in the name of branded companies, oil and machine worth lakhs of rupees seized

Indore Crime News: ब्रांडेड कंपनियों के नाम से बेचते थे नकली और मिलावटी ऑइल, लाखों रुपये का ऑइल व मशीन जब्त

Tue, 11 Jan 2022 04:56 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 11 Jan 2022 04:56 PM IST
सार

ब्रांडेड कंपनियों के नाम से नकली एवं मिलावटी ऑइल बनाकर बेचने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है। एचपी जैसी ब्रांडेड कंपनियों के भरे ऑइल बुलाकर उसमें से कुछ ऑइल निकालकर उसकी जगह कच्चा ऑइल व रंग मिलाकर ऑइल तैयार करते थे।

विज्ञापन
Indore: Used to sell fake and adulterated oil in the name of branded companies, oil and machine worth lakhs of rupees seized
इस गोडाउन में बनता था नकली ऑइल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रांडेड कंपनियों के नाम से नकली एवं मिलावटी ऑइल बनाकर बेचने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है। एचपी जैसी ब्रांडेड कंपनियों के भरे ऑइल बुलाकर उसमें से कुछ ऑइल निकालकर उसकी जगह कच्चा ऑइल व रंग मिलाकर बिना गुणवत्ता वाला ऑइल तैयार कर ब्रांडेड कंपनी के नाम से सील लगाकर पैक करते थे। इसके बाद इसे बाजार में खपाते थे।
विज्ञापन

 
दरअसल क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि ब्रांडेड कंपनियों के नाम का दुरुपयोग कर प्रतिरूपण करते हुए भंवरकुआं क्षेत्र पालदा स्थित उद्योग नगर साहू कंपाउंड में गोडाउन में ऑइल की पैकिंग कर सस्ते दामों में बेच रहा है। जिससे न सिर्फ कंपनियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है, जबकि ऑइल की गुणवत्ता खराब होने से ऑइल निर्माता कंपनियों की प्रतिष्ठा भी धूमिल हो रही है। इस प्रकार छिपकर ऑइल पैक कर बेचने से शासन को राजस्व की हानि भी पहुंचाई जा रही है साथ ही आम लोगों के साथ छल किया जा रहा है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर भरोसा होने पर उनके नाम से ऑइल की खरीदी करते हैं किंतु उन्हें मिलावटी नकली ऑइल बेचकर छला जा रहा है।
विज्ञापन


सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने थाना भंवरकुआं पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए भंवरकुआं क्षेत्र के पालदा स्थित उद्योग नगर के साहू कंपाउंड नामक ऑइल गोडाउन पर दबिश दी। यहां से गोडाउन संचालक कपिल पिता मनोहर कल्याणी निवासी शिवधाम लिंबोदी इंदौर द्वारा बिना निर्धारित मानकों का पालन किए, एचपी जैसी ब्रांडेड कंपनियों के भरे ऑइल बुलाकर उसमें कुछ ऑइल निकालकर उसकी जगह कच्चा ऑइल व रंग मिलाकर बिना गुणवत्ता वाला ऑइल तैयार कर ब्रांडेड कंपनी के नाम से सील लगाकर पैक कर बाजारों में खपाया जा रहा था। इससे कि आरोपी कपिल पिता मनोहर कल्याणी द्वारा अवैध लाभ अर्जित के लिए नकली ऑइल भरकर प्रतिरूपण कर उसे असली ऑइल दिखाने हेतु विभिन्न कंपनियों के नामों का दुरुपयोग किया गया तथा उनके सील एवं लेबल लगाए जा रहे थे ताकि आसानी से बाजारों में ऑइल खपत किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के गोडाउन से 15 ड्रमों में भरा 3 हजार लीटर कच्चा ऑइल, एचपी कंपनी के नाम से नकली सील लगा 2 ड्रमों में भरे 400 लीटर मिलावटी ऑइल एवं विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों के लेबल, स्टीकर व लेबल पैकिंग मशीन एवं ऑइल मिलाने की पंपिंग मोटर मशीन जब्त की। इसकी कुल कीमत 7 लाख रुपये है। आरोपी  कपिल पिता मनोहर कल्याणी  के विरुद्ध थाना भवंरकुआ में कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed