फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Used to go to the house of a minor, used to rape, used to feed drugs and contraceptive pills ... used to threaten to kill the mother if she told anyone

इंदौर: नाबालिग के घर जाकर करते थे दुष्कर्म, खिलाते थे नशीली दवाई और गर्भ निरोधक गोलियां...किसी को बताने पर मां को मारने की देते थे धमकी

Wed, 02 Feb 2022 05:49 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 02 Feb 2022 05:49 PM IST
सार

इंदौर में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि जब भी किशोरी की मां घर पर नहीं होती तो आरोपी उसके घर जाकर दुष्कर्म करते। नशीली दवाई और गर्भनिरोधक गोलियां भी खिलाते थे।

विज्ञापन
Indore: Used to go to the house of a minor, used to rape, used to feed drugs and contraceptive pills ... used to threaten to kill the mother if she told anyone
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मां को मारने की धमकी देकर दो लोगों ने 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जब भी नाबालिग की मां घर में नहीं होती तो दोनों घर पहुंच जाते और दुष्कर्म करते। किशोरी को नशीली और गर्भनिरोधक गोलियां भी खिलाते थे। आरोपियों में से एक कारोबारी और दूसरा एक कंपनी में सीईओ है।
विज्ञापन


घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी की रिपोर्ट पर आरोपी दिनेश गोयल निवासी इंद्रपुरी कॉलोनी और अनिल सिंघल निवासी ग्रीन कॉलोनी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी दिनेश एक कंपनी में सीईओ है जबकि अनिल कारोबारी है। किशोरी ने बताया कि उसकी मां निजी कंपनी में काम करती है। दोनों आरोपी उसके परिचित हैं, इसलिए उनका घर आना-जाना था। 2018 में पहली बार अनिल सिंघल घर आया। उस समय किशोरी अकेली थी। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। धमकी भी दी कि किसी को बताया तो मां का अपहरण करवाकर मार देंगे। इसके बाद वह कई बार घर आया और दुष्कर्म किया। 2021 में दिनेश गोयल भी उसके साथ घर आने लगा और उसने भी गलत काम किया। घटनाक्रम से घबराकर किशोरी ने पूरी बात अपनी मां को बताई। इसके बाद मंगलवार रात को मां के साथ थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाया। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोपी अनिल को हिरासत में ले लिया है। किशोरी ने बताया कि आरोपी उसे नशीली दवाएं देते थे। गर्भ निरोधक गोलियां भी खिलाते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed