{"_id":"61ebf4694369b32b4e252763","slug":"indore-used-to-fill-the-domestic-gas-cylinder-by-taking-out-gas-from-the-commercial-gas-cylinder-hp-indane-used-to-sell-the-company-s-regulator-illegally","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: कमर्शियल गैस सिलेंडर से गैस निकालकर भरता था घरेलू गैस सिलेंडर में, एचपी-इंडेन कंपनी के रेगुलेटर बेचता था अवैध रूप से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: कमर्शियल गैस सिलेंडर से गैस निकालकर भरता था घरेलू गैस सिलेंडर में, एचपी-इंडेन कंपनी के रेगुलेटर बेचता था अवैध रूप से
Sat, 22 Jan 2022 05:41 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sat, 22 Jan 2022 05:41 PM IST
सार
ब्रांडेड कंपनियों के गैस रेगुलेटर अवैध रूप से बेचने के मामले में दुकान संचालक के खिलाफ कार्रवाई हुई है। दुकान संचालक एचपी, इंडेन जैसी कंपनियों के गैस रेगुलेटर अवैध रूप से बेचता था।
विज्ञापन
इस दुकान पर हुई कार्रवाई
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ब्रांडेड कंपनियों के गैस रेगुलेटर अवैध रूप से बेचने के मामले में दुकान संचालक के खिलाफ कार्रवाई हुई है। दुकान संचालक एचपी, इंडेन जैसी कंपनियों के गैस रेगुलेटर अवैध रूप से बेचता था। इतना ही नहीं कमिर्शयल गैस सिलेंडर से गैस निकालकर छोटे घरेलू गैस सिलेंडर में गैस भरता था।
क्राइम ब्रांच और खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई की। सूचना मिली थी कि छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में नसिया रोड स्थित सरवटे बस स्टैण्ड के पास स्थित दुकान बुरहान एजेंसी से ब्राण्डेड कपंनी के गैस रेगुलेटर अवैध रूप से बेचने का कार्य किया जा रहा है। टीम ने बुरहान एजेंसी के संचालक अली असगर पिता शब्बीर हुसैन निवासी खतीवाला टैंक इंदौर को हिरासत में लिया और दुकान में रखे सामान का वैध लायसेंस दिखाने को कहा, लेकिन वह लायसेंस नहीं दिखा सका।
पुलिस ने बताया कि आरोपी द्वारा एचपी व इंडेन जैसी ब्राण्डेड कपंनियों के गैस रेगुलेटर अवैध रूप से महंगे दामों पर बेचे जाते थे। लोगों की जान को खतरे में डालते हुए कमर्शियल गैस सिलेंडर से गैस निकालकर छोटे घरेलू गैस सिलेंडर में एसी मोटर मशीन से गैस भरकर बेचता था। आरोपी के कब्जे से ब्रांडेड कंपनी के 56 नग गैस रेगुलेटर, 5 कमर्शियल एवं घरेलू गैस सिलेंडर, गैस बदलने वाली 2 मोटर बैटरी मशीन और 5 एसी मोटर मशीन जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया।