फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Traders did not leave the place, so the corporation staff reached for action, bulldozers walked on the paved dumps, also removed the handcarts

इंदौर: व्यापारियों ने नहीं छोड़ी जगह तो निगम ने चलाया बुलडोजर, ठेलों को भी हटाया

Tue, 14 Dec 2021 02:15 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 14 Dec 2021 02:15 PM IST
सार

राजकुमार मंडी में मंगलवार को नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की। करीब 250 ठेले और गुमटियां यहां से हटवाईं। सड़क पर बनी पक्की गुमटियों को बुलडोजर से तोड़ा गया। अतिक्रमणकारियों पर भी कार्रवाई हुई। विवाद की स्थिति भी बनी।

विज्ञापन
Indore: Traders did not leave the place, so the corporation staff reached for action, bulldozers walked on the paved dumps, also removed the handcarts
बुल्डोजर चलाकर तोड़ी पक्की दुकानें। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर की राजकुमार मंडी में मंगलवार सुबह नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की। करीब 250 ठेले और गुमटियां यहां से हटवाईं। सड़क पर बनी पक्की गुमटियों को बुलडोजर से तोड़ा गया। अतिक्रमणकारियों पर भी कार्रवाई हुई। विवाद की स्थिति भी बनी जिसे पुलिस की मदद से संभाला गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह निगम अमले के साथ मंगलवार सुबह राजकुमार मंडी पहुंचे। यहां सड़क किनारे फुटपाथ पर रखी गुमटियों, ठेलों और अन्य सामान को हटाया गया। नगर निगम ने कुछ सामान जब्त किया, जिसे ट्रेंचिंग ग्राउंड व अन्य स्थानों पर भिजवाया। जो पक्की गुमटियां थीं उन पर बुलडोजर चलाया और कुछ ही देर में निर्माण ध्वस्त हो गए।
विज्ञापन


समय देने के बाद भी नहीं हटे
बताया जा रहा है कि नगर निगम ने राजकुमार मंडी के व्यापारियों को जगह छोड़ने के लिए कहा था। कई दिन बीत जाने के बाद भी व्यापारियों ने जगह नहीं छोड़ी। स्थानीय नेताओं की मदद से निगम से मोहलत मांगी। मोहलत देने के बाद भी जगह खाली नहीं की जा रही थी। इस पर निगम का रिमूवल अमला वहां पहुंचा और कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया
अपर आयुक्त सिंह ने बताया कि काफी समय पहले नगर निगम ने मंडी के व्यापारियों को निरंजनपुर में खाली जगह दी थी। वहां भी कई सब्जी विक्रेताओं द्वारा व्यापार किया जा रहा था, लेकिन यहां भी कब्जे कर लिए थे। इसके चलते मंगलवार को कार्रवाई की गई। इधर कार्रवाई के दौरान विवाद की स्थिति भी बनी। कई लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया और अफसरों से नोकझोंक हुई। पुलिस बल की मदद से विरोध को  शांत करवाया। पुलिस ने साफ कहा कि काम में अड़ंगा डालने पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed