{"_id":"61d2d192bf4c3b02d016cebd","slug":"indore-to-avenge-the-quarrel-a-young-man-who-passed-bba-became-a-robber-the-incident-of-planting-a-thorn-in-the-way-now-in-police-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore Crime News: झगड़े का बदला लेने के लिए युवक बन गया लुटेरा, रास्ते में कांटे की बागड़ लगाकर की वारदात, अब पुलिस गिरफ्त में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore Crime News: झगड़े का बदला लेने के लिए युवक बन गया लुटेरा, रास्ते में कांटे की बागड़ लगाकर की वारदात, अब पुलिस गिरफ्त में
Mon, 03 Jan 2022 04:16 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Mon, 03 Jan 2022 04:16 PM IST
सार
देपालपुर थाना क्षेत्र में हुई लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इसका मास्टरमाइंड गांव का ही युवक निकला। पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए उसने दो बदमाशों को साथ लेकर वारदात की थी। घर का पता बताने की बात कहकर आरोपी फंस गए और पुलिस गिरफ्त में आए।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
देपालपुर थाना क्षेत्र में हुई लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इसका मास्टरमाइंड गांव का ही युवक निकला। पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए उसने दो बदमाशों को साथ लेकर वारदात की थी। घर का पता बताने की बात कहकर आरोपी फंस गए और पुलिस गिरफ्त में आए।
पुलिस ने बताया कि 7 अक्टूबर 2021 को रात के समय मोहम्मद बिलाल पिता मोहम्मद अबरार निवासी मुन्दीपुर बाइक से अपने घर जा रहा था। मुंदीपुर-देपालपुर मार्ग में 3 बदमाशों ने रास्ते में कांटे की बागड़ लगाकर उसे रोका। उससे मारपीट की और उसके पास रखे रुपये और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद उसे चाकू दिखाकर बाइक पर बैठाया और घर ले चलने को कहा। बिलाल घर से आगे निकल गया तो एक बदमाश ने कहा कि तेरा घर तो पीछे है, तू आगे कहां ले जा रहा है। इसके बाद बिलाल अपने घर लेकर गया। वहां ताला खुलवाया और घर में रखे सोने-चांदी के जेवर निकलवाकर बदमाश अपने साथ ले गए।
पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू की। फरियादी के बताए अनुसार पुलिस ने जांच की तो यह बात स्पष्ट हुई कि वारदात करने वाले गांव के ही हैं, क्योंकि उनमें से एक ने ये कहा था कि तेरा घर तो पीछे छूट गया है, आगे कहां जा रहा है। इस पर पुलिस ने आसपास तलाश शुरू की। इसी दौरान तौसीफ पिता नौशाद (21) निवासी मुंदीपुर, मोबत उर्फ कैलाश उर्फ नानका (21) निवासी धावड़दा माना जिला धार, मगन पिता नातभू अजनारी (18) निवासी ग्राम बोरडावरा थाना गंधवानी को पकड़ा।
विज्ञापन
बीबीए पास कर चुका है आरोपी
पूछताछ में आरोपियों ने वारदात करना स्वीकार किया है। उनके पास से लूटा गया माल सोने का हार, अंगूठी, टाप्स, कंगन व पायजेब तथा 80 हजार रुपये जब्त किए। जब्त माल की कीमत चार लाख रुपये है। पुलिस के अनुसार आरोपी तौसीफ का बिलाल से झगड़ा हुआ था। उसका बदला लेने के लिए उसने अपने साथ दोनों बदमाशों को मिलाया और वारदात की योजना बनाई। तौसीफ ने बीबीए की पढ़ाई कर रखी है। पुलिस इनसे अन्य मामलों को लेकर भी पूछताछ कर रही है।