{"_id":"61af0a8d9ae8b30b635e7240","slug":"indore-three-employees-of-agriculture-department-suspended-for-negligence-in-duty-notice-to-two-assistant-operators","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर कृषि विभाग के तीन कर्मचारी निलंबित, दो सहायक संचालकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर कृषि विभाग के तीन कर्मचारी निलंबित, दो सहायक संचालकों को नोटिस
Tue, 07 Dec 2021 01:02 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:02 PM IST
सार
कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर कृषि विभाग के तीन कर्मचारियों को अपर कलेक्टर ने निलंबित किया है। सैंपल लेने में जो प्रक्रिया अपनानी थी वह नहीं अपनाई और नियमों के बाहर जाकर काम किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कृषि विभाग के कर्मचारियों ने काम में लापरवाही बरती जिस कारण निलंबन हुआ है। सैंपल लेने में जो प्रक्रिया अपनानी थी वह नहीं अपनाई और नियमों के बाहर जाकर काम किया। इस तरह अपने पदीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर कृषि विभाग के तीन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर ने की है।
जिन कर्मचारियों को निलंबित किया गया है, उनमें उर्वरक बीज कीटनाशी निरीक्षक आरएस तोमर तथा एस. इजारदार और सहायक रविकांत वर्मा शामिल है। बेड़ेकर ने बताया कि इसके साथ ही दो सहायक संचालकों विजय जाट और गोपेश पाठक को कारण बताओ नोटिस दिए हैं। उन्होंने बताया कि इन कर्मचारियों द्वारा उर्वरकों की जांच के लिए सेंपल लेने के संबंध में अपने पदीय कर्तव्यों का ठीक तरह से निर्वहन नहीं किया गया और लापरवाही बरती गई। इनको उर्वरक के सैम्पल केंद्रों से लेने थे पर इनके द्वारा रेल्वे रैक पर जाकर सीधे सैम्पल लिए हैं जो अनुचित प्रक्रिया है। निलंबन अवधि में तीनों कर्मचारियों का मुख्यालय जिला निर्वाचन कार्यालय रहेगा।