फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: The department is collecting information about 272 people who came from abroad, the search is on for the rest of the samples for 124...

इंदौर: विदेश से आए करीब 272 लोगों की जानकारी जुटा रहा विभाग, 124 के लिए सैंपल बाकी की तलाश जारी...

Fri, 03 Dec 2021 06:44 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Fri, 03 Dec 2021 06:44 PM IST
सार

इंदौर में कोरोना के मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। 23 नवंबर से 2 दिसंबर तक की अवधि में इंदौर में 51 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। विदेश से आए लोगों की जानकारी जुटाकर उनके सैंपल लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Indore: The department is collecting information about 272 people who came from abroad, the search is on for the rest of the samples for 124...
सांकेतिक फोटो - फोटो : पीटीआई

विस्तार

इंदौर में कोरोना के मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। संख्या कम-ज्यादा हो रही है। 23 नवंबर से 2 दिसंबर तक की अवधि में इंदौर में 51 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इन मरीजों में बच्चों के अलावा विद्यार्थी भी हैं। एक्टिव केस भी 49 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग पॉजिटिव मरीजों को अस्पताल में भर्ती करवा रहा है। विदेश से आए लोगों की जानकारी जुटाकर उनके सैंपल  लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, नवंबर माह से ही कोरोना के मरीजों की संख्या घटती-बढ़ती रही है। ओमिक्रॉन की आहट ने चिंता और बढ़ा दी। विदेशों से आने वाले लोगों की सूची मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा क्योंकि उन सबकी जांच कराना बड़ी चुनौती है। 1 नवंबर के बाद से विदेशों से करीब 272 लोग इंदौर आए हैं। ये अलग-अलग देशों की यात्रा कर लौटे हैं। इनमें वे देश भी शामिल हैं जो रिस्क कंट्रीज में शामिल है। स्वास्थ्य विभाग ने यात्रियों की सूची में दिए नाम पते के आधार पर करीब 150 लोगों का पता लगाया और लगभग 100 के सैंपल लिए। ये सभी नेगेटिव पाए गए हैं। अब बचे हुए लोगों के सैंपल लेकर जांच करवाना है। यह भी जानकारी मिली है कि कुछ लोग इंदौर से बाहर भी गए हैं। ऐसे में जानकारी निकालने में परेशानी आ रही है। इन लोगों के लिए करीब 38 मेडिकल टीम लगी हुई है। 
विज्ञापन


गुरुवार को तीन नए मरीज मिले
गुरुवार की स्थिति में  3 नए पॉजिटिव मरीज मिले दो मल्हारगंज व राजेंद्र नगर क्षेत्र के हैं। इनमें नौवीं और छठी में पढ़ने वाले दो विद्यार्थी हैं। पूर्व में इनके दादाजी भी संक्रमित हुए थे। जब दोनों विद्यार्थियों की जांच करवाई तो पॉजिटिव आए। इसके पहले भी दो अन्य विद्यार्थी संक्रमित पाए गए थे। इंदौर के माता जीजाबाई शासकीय कन्या स्नात्तकोतर कॉलेज में एक महिला प्रोफेसर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने कॉलेज परिसर में ही स्टूडेंट्स, प्रोफेसर और अन्य स्टाफ टेस्ट करवाया था। 194 लोगों की आरटीपीसीआर जांच करवाई गई। इनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। विद्यार्थियों के संक्रमित पाए जाने की दशा में उसके स्कूल, कोचिंग आदि के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि कांटेक्ट ट्रेसिंग और हिस्ट्री का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed