{"_id":"64255322366d80be2d05bf79","slug":"indore-temple-accident-on-ram-navami-stepwell-constructed-illegally-the-officials-did-not-take-action-on-comp-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore Temple Accident: लापरवाही से खतरे में आईं 50 जिंदगियां, इस शिकायत पर अफसर ध्यान देते तो हादसा नहीं होता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore Temple Accident: लापरवाही से खतरे में आईं 50 जिंदगियां, इस शिकायत पर अफसर ध्यान देते तो हादसा नहीं होता
Thu, 30 Mar 2023 05:08 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 30 Mar 2023 05:08 PM IST
सार
Indore Temple Accident: इंदौर में मंदिर की बावड़ी की धत गिरने से उसने 50 से अधिक लोग गिर गए। राम नवमी पर हुए इस हादसे से मंदिर में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे की वजह अधिकारियों की बड़ी लापरवाही है। ये बावड़ी अवैध तरीके से बनाई थी, लेकिन अधिकारियों ने शिकायत के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया था। जिसके कारण ये बड़ा हादसा हो गया।
विज्ञापन
बावड़ी में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में रामनवमी पर स्नेह नगर के पास पटेल नगर में बड़ा हादसा हो गया। यहां श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में हवन के बाद कन्या पूजन चल रहा था। इस दौरान बावड़ी की छत धंस गई, जिससे वहां मौजूद 50 से अधिक लोग उसमें गिर गए। मौके पर बचाव कार्य जारी है, लोगों को बावड़ी से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
#IndoreTempleAccident लोगों को बचाने की जंग जारी...#mpnews #indorenews pic.twitter.com/rMdqzE1elX
— Uditdixit Journalist (@Uditdixit4) March 30, 2023विज्ञापन
विज्ञापन
इधर, हादसे को लेकर प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि जहां पर बावड़ी का निर्माण हुआ था, उसके पास ही कमरा भाजपा के एक पार्षद का कार्यालय है। करीब डेढ़ साल पहले आप-पास के रहवासियों ने नगर निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल को एक लिखित शिकायत दी थी।
जिसमें कहा गया था कि ये बावड़ी अवैध तरीके से बनाई जा रही है। इससे कभी भी हादसा हो सकता है, इसके बाद भी ना तो कमिश्नर ने और ना ही किसी प्रशासनिक अधिकारी ने इस ओर ध्यान दिया। लोगों की शिकायत को नजर अंदाज कर दिया गया। इसी लापरवाही के कारण आज ये हादसा हो गया है।
लापरवाहों पर हो सकती है कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार मामले को लेकर बरती गई लापरवाही पर सरकार पर सख्त एक्शन लिया जा सकता है। प्रशासन के आला अफसरों ने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों की रिपोर्ट मांगी है।
क्या है मामला
रामनवमी पर शहर के पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में सुबह से हवन हो रहा था। इसके बाद मंदिर में कन्या पूजन का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान में बनी बावड़ी की छत धंस गई, जिससे वहां वहां मौजूद 50 से अधिक लोग उसमें गिर गए। ये सभी लोग बावड़ी की छत पर बैठे हुए थे, अचानक छत धंसने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बावड़ी में गिरने वालों में बच्चे, महिलाएं और पुरुष भी शामिल हैं। प्रशासन और लोग बावड़ी में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि हादसे में अब तक दो से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, प्रशासनिक अधिकारी घायलों और मौतों की जानकारी देने से बच रहे हैं।
