{"_id":"61b896d4a5269758d044d323","slug":"indore-talking-on-mobile-in-front-of-seniors-got-beaten-up-junior-alleges-ragging","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: सीनियर्स के सामने मोबाइल पर बात की तो पीटा, जूनियर ने लगाया रैगिंग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: सीनियर्स के सामने मोबाइल पर बात की तो पीटा, जूनियर ने लगाया रैगिंग का आरोप
Tue, 14 Dec 2021 07:13 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Tue, 14 Dec 2021 07:13 PM IST
सार
इंदौर की ओरिएंटल यूनिवर्सिटी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जूनियर ने मोबाइल पर बात की तो सीनियर्स ने धमकाया और मारपीट की। यूनिवर्सिटी प्रबंधन का कहना है कि उनके संज्ञान में मामला नहीं है। यदि कोई शिकायत करता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर की ओरिएंटल यूनिवर्सिटी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जूनियर ने मोबाइल पर बात की तो सीनियर्स ने धमकाया और मारपीट की। यूनिवर्सिटी प्रबंधन का कहना है कि उनके संज्ञान में मामला नहीं है। यदि कोई शिकायत करता है तो कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक सतना निवासी शुभम पिता धीरेंद्र इंदौर की ओरिएंटल यूनिवर्सिटी में बी फार्मा कर रहा है। वह सेकंड ईयर का छात्र है। शुभम का आरोप है कि कॉलेज कैंपस में वह किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था, तभी कुछ सीनियर्स पहुंचे और उन्होंने उसे धमकाया कि तू हमें देखकर भी मोबाइल पर बात करना बंद नहीं कर रहा है। इसके बाद विवाद हुआ तो मौके पर शिक्षक पहुंचे और विवाद शांत किया। शुभम कैंपस के बाहर निकला तो विवाद करने वाले करीब 8 से 10 सीनियर्स ने उसे घेर लिया और डंडों से पिटाई की। इससे उसे चोटें आईं। उसे एमवाय अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित छात्र ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही है। पुलिस के पास अब तक मामला नहीं पहुंचा है। कॉलेज प्रबंधन ने भी कहा है कि यदि कोई शिकायत करता है तो कार्रवाई की जाएगी।