फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore Stabbing Over rs 70 Shop Owner Dead Several Injured

इंदौर में मौत का तांडव: वीआईपी रोड पर नशेड़ियों का उत्पात, 70 रुपये के विवाद में हत्या

Mon, 06 Sep 2021 06:32 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: देव कश्यप Updated Mon, 06 Sep 2021 06:32 AM IST
सार

  • बदमाशों ने राह चलते कुछ लोगों को भी घायल किया, इंदौर के मल्हारगंज क्षेत्र के रामचंद्र नगर चौराहे पर हुई वारदात

विज्ञापन
Indore Stabbing Over rs 70 Shop Owner Dead Several Injured
वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर के रामचंद्रनगर चौराहा पर रविवार रात दो बदमाशों ने जमकर आतंक मचाया। वीआईपी रोड पर बदमाशों ने राह चलते कुछ लोगों को चाकू मार दिया। रामचंद्र नगर चौराहे पर पान दुकान संचालक पिंटू दुबे नाम के युवक की बदमाशों ने पहले हत्या की, फिर किला मैदान से रामचंद्र नगर के रास्ते पर 3-4 लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के रामचंद्र नगर चौराहे पर स्थित पिंटू पान मसाले वाले की दुकान पर बीते दिन दो लोग आए थे। उन लोगों ने सिगरेट, पाऊच दुकान से लिया और पैसे नहीं दिए।
विज्ञापन


दुकानदार पिंटू ने जब उन दोनों युवकों से पैसे मांगे तो ग्राहकों ने कहा बाहर निकल देते हैं। उसी बीच बदमाश और दुकानदार के बीच शनिवार को झड़प हो गई, फिर जैसे तैसे मामला शांत हुआ। रविवार को फिर वही बदमाश दुकान पर पहुंचे ओर फिर विवाद करने लगे। दुकानदार पिंटू जब दुकान से बाहर आया तो दोनों बदमाशों ने डंडे से उसके सर पर वार किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पान की दुकान पर हुआ विवाद यहीं नही थमा, बदमाशों ने पान की दुकान के पास ही जूते चप्पल के दुकानदार विजय सोलंकी के साथ भी मारपीट की और आगे बढ़े। उन्होंने राह चलते कुछ गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। घटना की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस चप्पल की दुकान वाले विजय को साथ लेकर गई।

घटना की जानकारी मिलतें ही मौके पर एएसपी प्रशांत चौबे, सीएसपी जयंत राठौर पहुंचे व दो थानों का बल, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। एएसपी प्रशांत चौबे ने मीडिया को बताया कि पान वाले से 70 रुपये को लेकर विवाद हुआ था। एक आरोपी को मौके से पकड़ा गया है। 

प्रशांत चौबे के मुताबिक, घटना रात करीब आठ बजे की है। पिंटू पुत्र शिवनारायण दुबे की चौराहा पर पान की दुकान है। आरोपित पवन अपने चचेरे भाई के साथ आया और पिंटू की दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पिंटू बाहर निकला तो उसके मुंह और सिर पर दनादन वार करने शुरू कर दिए। पिंटू घायल होकर वहीं गिर गया।


 
 

जो सामने आया उसे पाइप से मारते गए बदमाश
एक प्रत्यक्षदर्शी निखिल मराठा पर भी हमला किया है। निखिल के मुताबिक बदमाशों ने विजय की दुकान का सामान फेंका जो मेरी गाड़ी के पास आकर गिरा। आरोपितों ने मुझे देखा और मेरी गाड़ी तोड़ दी। बदमाशों ने मुझे भी पाइप मार कर घायल कर दिया। हमले के बाद गीतांजलि अस्पताल में खासी भीड़ जमा हो गई थी। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed