फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Speed of corona started increasing, 55 patients found in Indore in 24 hours, number of active patients crossed two hundred

Indore Corona Update Today: इंदौर में 24 घंटों में मिले 55 कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या दो सौ के पार

Thu, 30 Dec 2021 01:31 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 30 Dec 2021 01:31 PM IST
सार

दिसंबर में कोरोना के अब तक के सबसे ज्यादा मरीज निकले हैं। पिछले 24 घंटे में इंदौर में कोरोना के 55 संक्रमित मिले हैं। करीब छह माह बाद इतने मरीज मिले हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या दो सौ के पार पहुंच गई है। इसके बाद से प्रशासन अलर्ट पर है।

विज्ञापन
Indore: Speed of corona started increasing, 55 patients found in Indore in 24 hours, number of active patients crossed two hundred
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिसंबर में कोरोना के अब तक के सबसे ज्यादा मरीज निकले हैं। पिछले 24 घंटे में इंदौर में कोरोना के 55 मरीज मिले हैं। करीब छह माह बाद इतने मरीज मिले हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या दो सौ के पार पहुंच गई है। इसके बाद से प्रशासन अलर्ट पर है।
विज्ञापन


दरअसल इंदौर में कोरोना मरीजों की संख्या में लगाजार इजाफा हो रहा है। दिसंबर की शुरुआत में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती रही और 28 दिसंबर को अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा 32 मरीजों का था। इसके बाद उम्मीद जताई गई थी कि मरीजों की संख्या कम होगी, लेकिन पिछले 24 घंटे में 55 नए मरीज मिले हैं। इसने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। इंदौरवासी भी चिंतित हैं, क्योंकि लगातार बढ़ते मरीजों के चलते तीसरी लहर की आशंका बलवती हो रही है। जो मरीज निकल रहे हैं उनमें बच्चों की संख्या भी ज्यादा है। 28 दिसंबर की रिपोर्ट में जो 32 लोग पॉजिटिव आए थे उनमें 10 साल के दो व सात साल का एक बच्चा भी शामिल है। इसके पहले भी जो रिपोर्ट आई है उनमें बच्चे संक्रमित मिल चुके हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर से लगे जिलों में भी प्रशासन अलर्ट
29 दिसंबर की रिपोर्ट में जो 55 पॉजिटिव मरीज मिले हैं उनमें तीन रिपीट पॉजिटिव भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 7233 सैंपलों की जांच की थी जिनमें ये मरीज मिले हैं। ओमिक्रॉन के भी आठ मरीज इंदौर में मिल चुके हैं। इन सबके चलते अब इंदौर में चिंता बढ़ी है क्योंकि मप्र में इंदौर में ही  सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं।


समीपवर्ती जिलों में भी प्रशासन चौकन्ना हो गया है क्योंकि इंदौर से दूसरे शहरों में आवागमन करने वाले लोगों की संख्या अधिक है। खासकर इंदौर से लगे देवास, उज्जैन जिलों में अलर्ट है। देवास में तो फिलहाल एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है, लेकिन उज्जैन में संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। माना यह भी जा रहा है कि संक्रमण की मुख्य वजह विदेश से आने वाले नागरिक हैं क्योंकि इंदौर में तीन हजार लोग विदेश से आए हैं। इनमें से एक हजार लोगों की ही जांच हो सकी थी। दो हजार लोग इंदौर आकर यहां से दूसरी जगह चले गए हैं। उनका पता नहीं चल पाया है।

जिन आठ लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट मिला है वे सब भी विदेश से ही इंदौर लौटे थे। उधर बुधवार को दुबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंची एक महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। उक्त महिला ने वैक्सीन के चार डोज लगवा लिए थे। जो संक्रमित मरीज अब तक मिले हैं उनमें गंभीर तो कोई नहीं है, लेकिन मरीजों की संख्या बढ़ने से चिंता का माहौल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed