{"_id":"61c2fd6da5269758d044d936","slug":"indore-shot-fired-while-cleaning-rifle-at-liquor-shop-salesman-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: शराब दुकान पर रायफल साफ करते समय चली गोली, सेल्समैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: शराब दुकान पर रायफल साफ करते समय चली गोली, सेल्समैन की मौत
Wed, 22 Dec 2021 04:24 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Wed, 22 Dec 2021 04:24 PM IST
सार
रायफल साफ करने के दौरान गोली चल गई और इसमें शराब दुकान कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल किसी विवाद की बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायफल साफ करने के दौरान गोली चल गई और इसमें शराब दुकान कर्मचारी की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल किसी विवाद की बात सामने नहीं आई है।
घटना परदेशीपुरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार मालवा मिल क्षेत्र में एक शराब दुकान है। बुधवार सुबह यहां कुछ कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चली और सुशील यादव नामक कर्मचारी की मौत हो गई। अचानक हुई घटना से हड़कंप मच गया। आसपास अफरा-तफरी का माहौल बना। पुलिस को खबर की गई।
पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जिस कर्मचारी के हाथ से गोली चली उसका नाम मनीष है और पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। हालांकि गोली चलने की घटना को लेकर स्पष्ट बात सामने नहीं आ सकी है। हादसा है या हत्या इसको लेकर संशय की स्थिति है। पुलिस यही कह रही है कि रायफल साफ करने के दौरान अचानक गोली चली जिस कारण मौत हुई है। एक बात यह भी सामने आ रही है कि कर्मचारी रायफल से वीडियो बना रहे थे, जिसे सोशल मीडिया पर डाला जा सके लेकिन अचानक गोली चल गई। घटना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम भी पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि शराब दुकान पर मनीष राइफल साफ कर रहा था। इसी दौरान दूसरे सेल्समैन सुशील को गोली लग गई। इस मामले में पूछताछ की जा रही है।