फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Second wife's secret revealed with corona vaccine certificate, after 20 years of marriage, first wife filed a case against her husband

Indore: कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट से खुला दूसरी पत्नी का राज, शादी के 20 साल बाद पहली पत्नी ने दर्ज करवाया पति के खिलाफ केस

Sun, 22 May 2022 01:47 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 22 May 2022 01:47 PM IST
सार

इंदौर के महिला थाने में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। आरोप है कि शादीशुदा होते हुए पति ने दूसरी शादी कर ली। पति की  जेब से निकले कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट से इसका पता चला। पति बड़ा रेत कारोबारी है। 

विज्ञापन
Indore: Second wife's secret revealed with corona vaccine certificate, after 20 years of marriage, first wife filed a case against her husband
महिला थाना इंदौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शादी के 20 साल बाद एक महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट का केस दर्ज करवाया है। आरोप लगाए हैं कि उसके पति ने शादीशुदा होते हुए दूसरी शादी कर ली। पति की जेब से मिले कोरोना वैक्सीन  सर्टिफिकेट से इसका पता चला। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति व ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मामला महिला थाने का है। पुलिस के अनुसार वीणानगर निवासी रेखा भीसे (44) की शिकायत पर पति राजेंद्र भीसे और ससुर गहिनाथ भीसे निवासी मलठन तालुका अहमद नगर के खिलाफ केस दर्ज किया है। रेखा ने पुलिस को बताया कि राजेंद्र से 20 साल पहले उसकी शादी हुई थी। उनकी दो बेटियां और दो बेटे हैं। राजेंद्र रेत का बड़ा कारोबारी है। पांच साल तक तो राजेंद्र ने सामान्य व्यवहार किया लेकिन उसके बाद वह प्रताड़ित करने लगा। ससुर भी उसके साथ अभद्रता करते थे। कभी कभी परेशान होकर मायके इंदौर आ जाती थी। 2018 में पता चला कि राजेंद्र का भूमिता नामक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है, इसलिए उसे मायके से ससुराल नहीं ले जा रहा है। एक बार उसने राजेंद्र के कपड़े खंगाले तो जेब से भूमिता का कोरोना वैक्सीन का सर्टिफिकेट भी मिला। इसमें भूमिता के पति के रूप में राजेंद्र का नाम लिखा हुआ था। इससे शक पुख्ता हो गया। पुलिस ने पति व ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


बेटों को साथ ले गया पति 
रेखा का कहना है कि मेरे पति और ससुर का महाराष्ट्र के अहमदनगर में रेत का बड़ा कामकाज है। शादी के पांच साल बाद से ही पति उससे झगड़ा करता था। वह बिना बात के नाराजी जाहिर कर बार-बार घर छोड़ जाते थे। लेकिन बच्चों के चलते वह चुप रहती थी। बेटियों के कारण मैंने अपना घर नहीं बिगड़ने दिया। 2018 में पहली बार परिवार के ही सदस्यों ने राजेश के किसी दूसरी महिला से संबंध होने और उसके साथ रहने की जानकारी दी। किसी ने बताया कि पति राजेश ने उस महिला से शादी भी कर ली है। लेकिन मैंने इस बात पर ध्यान नहीं दिया। कुछ समय बाद पति राजेश के कपड़ों से मुझे एक वैक्सीन सर्टिफिकेट मिला। यह भूमिता नाम की महिला का था। इसमें पति की जगह पर राजेश का नाम लिखा था। इस बात को लेकर हम दोनों में काफी विवाद हुआ। इसके बाद राजेश मुझे इंदौर अपने मायके में छोड़कर चला गया। दोनों को बेटों को साथ लेकर चला गया। पुलिस के मुताबिक रेखा और राजेश के शादी से चार बच्चे हैं। बड़ी बेटी 18 साल, छोटी बेटी 16 और दो बेटे 14 और 12 साल के हैं। राजेश की बेटी पुणे में पढ़ाई कर रही है। जबकि छोटी बेटी अपनी मां के साथ है। दो बेटों को राजेश अपने साथ जनवरी में जबरदस्ती घर ले गया। जहां वह पढ़ाई के साथ पिता का काम संभाल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed